खान सर की गिरफ्तारी के लिए पटना एसएसपी ने गठित की पांच सदस्यीय टीम, जानें कौन-कौन शामिल बिहार 3 महीने पहले 58
खान सर के नाम से मशहूर फैजल खान की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पटना एसएसपी ने पांच सदस्यीय विशेष टीम बनाई है। दूसरी ओर फैजल खान के वकील कल सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने की तैयारी में हैं।

खान सर के नाम से मशहूर फैजल खान की गिरफ्तारी को लेकर पटना पुलिस अब सक्रिय हो गई है। पटना एसएसपी ने उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के मकसद से एक विशेष पांच सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। यह टीम फैजल खान को पकड़ने के लिए काम में जुट गई है।

टीम में कौन-कौन शामिल

एसएसपी की ओर से बनाई गई इस टीम में टाउन डीएसपी 1, टाउन डीएसपी 2, कदमकुआं थाना प्रभारी, पीरबहोर थाना प्रभारी और गांधी मैदान थाना प्रभारी को रखा गया है। पांच सदस्यों वाली यह टीम फैजल खान की गिरफ्तारी को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है।

गिरफ्तारी में देरी पर उठे सवाल

फैजल खान की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। एफआईआर दर्ज हुए दो दिन बीत चुके हैं, इसके बावजूद उन्हें अब तक हिरासत में नहीं लिया जा सका है। अब तक पटना पुलिस उनके आत्मसमर्पण का इंतजार कर रही थी और उन्हें गिरफ्तार करने के मूड में नहीं दिख रही थी। हालांकि कल से पुलिस ने अपनी रणनीति बदली है और आज उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम तैयार कर दी गई।

अग्रिम जमानत की तैयारी

दूसरी ओर फैजल खान के वकील कल पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर करने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि यदि जमानत याचिका खारिज हो जाती है तो फैजल खान आत्मसमर्पण कर सकते हैं। कदमकुआं थाने में फैजल खान के खिलाफ जिन संगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें जमानत मिलना मुश्किल माना जा रहा है। उनके वकील कल भी जमानत के लिए सिविल कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन उनकी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल नहीं हो सकी थी।

किन धाराओं में दर्ज है मामला

खान सर के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कदमकुआं थाने में सुरक्षा गार्ड के बयान के आधार पर उनके विरुद्ध यह मामला दर्ज हुआ था। अब इस पूरे प्रकरण में कल सिविल कोर्ट की कार्यवाही और साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

फायर सेफ्टी जांच में खुलासा

आज फायर सेफ्टी की टीम ने भी जांच-पड़ताल की है। जांच में सामने आया है कि कोचिंग में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में फैजल खान की कोचिंग को सील भी किया जा सकता है।

अंजलि सिंह पाबना की राज्य संवाददाता हैं, जो विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय खबरें और खानपान कवर करती हैं। स्थानीय घटनाओं, संस्कृति और जायके की कहानियों को वे करीब से रिपोर्ट करती हैं। अलग-अलग राज्यों की विविधता उनकी रिपोर्टिंग में नजर आती है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप