उपनाम: बिहार क्रिकेट
बिहार के रणजी फैंस के लिए बड़ी खबर: अब राजगीर स्टेडियम में होगा क्रिकेट का रोमांच, वैभव सूर्यवंशी की भी एंट्री संभव
रणजी ट्रॉफी के आगामी सत्र में बिहार क्रिकेट टीम अपने तीन घरेलू मैच पटना की जगह राजगीर में खेलेगी। राज्य सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है, हालांकि स्टेडियम का निर्माण कार्य जारी रहने के कारण दर्शक फिलहाल मैच का सीधा आनंद नहीं ले पाएंगे।
'एक बिहारी सब पर भारी'... वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक डेब्यू से झूमा समस्तीपुर, खेल प्रेमियों की 5 महीने पुरानी भविष्यवाणी हुई सच
बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले 15 वर्षीय युवा क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की जर्सी पहनकर मैदान पर कदम रखा, जिसके बाद उनके गृह जनपद में उत्सव का माहौल है।
आईपीएल और इंग्लैंड में चमकने वाले वैभव सूर्यवंशी के घर में कैसा है माहौल? दादी आशा देवी ने सुनाए उनके बचपन के भावुक कर देने वाले किस्से
समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की अंतरराष्ट्रीय सफलता पर उनकी दादी आशा देवी भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि भले ही उनका पोता आज दुनिया भर में नाम कमा रहा है, लेकिन आज भी जब वह घर आता है, तो अपनी दादी की गोद में ही बैठता है।
बिहार कैसे बना क्रिकेट का नया पावरहाउस: अगले वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया में दिखेंगे कई वैभव सूर्यवंशी?
एक समय क्रिकेट के नक्शे से गायब रहा बिहार आज भारतीय टीम के लिए टैलेंट की खान बन चुका है। ईशान किशन से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक की सफलता यह दर्शाती है कि आने वाले समय में राष्ट्रीय टीम में बिहारी खिलाड़ियों का दबदबा बढ़ने वाला है।
वैभव सूर्यवंशी के नक्शेकदम पर भाई आशीर्वाद, 119 गेंदों में खेली 168 रन की तूफानी पारी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाने वाले वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी का बल्ला भी अब खूब चल रहा है। उन्होंने एक स्थानीय मैच में लगातार दूसरी बड़ी पारी खेलते हुए 168 रन बनाए हैं।
वैभव सूर्यवंशी के दादा लगाते हैं 'सिंह', तो क्रिकेटर ने क्यों चुना 'सूर्यवंशी' सरनेम? बाबा ने बताई असली वजह
समस्तीपुर के क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी के दादा और पूर्वज नाम के साथ 'सिंह' लगाते रहे हैं, लेकिन वैभव, उनके पिता और बाकी भाई 'सूर्यवंशी' लिखते हैं। दादा उपेंद्र प्रसाद सिंह ने इस बदलाव के पीछे की पूरी कहानी साझा की।
वैभव सूर्यवंशी के बाद अब छोटे भाई आशीर्वाद की चमक, महज 10 साल की उम्र में जड़ा शानदार शतक
समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी सुर्खियों में हैं, जिन्होंने 10 साल की उम्र में एक स्थानीय प्रैक्टिस मैच में 87 गेंदों पर 103 रन की शतकीय पारी खेली।
वैभव सूर्यवंशी की अनोखी प्रतिभा का खुलासा! इंडिया ए दौरे के बीच चाचा ने बताए राज, BCCI का जताया शुक्रिया
समस्तीपुर के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल 15 दिन की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाकर सबको चौंका दिया। उनके चाचा राजीव सूर्यवंशी ने उनकी सफलता के पीछे की मेहनत और लगन के राज साझा किए हैं।
वैभव सूर्यवंशी की उड़ान में समस्तीपुर के चंद्रदीप की अहम भूमिका, परिवार की डांट सहकर भी नहीं छोड़ा हाथ
क्रिकेट जगत में चमक रहे वैभव सूर्यवंशी के शुरुआती दिनों के साथी चंद्रदीप कुमार ने घर-परिवार की नाराजगी झेलते हुए भी उन्हें घंटों अभ्यास कराया और अकादमी तक पहुंचाया। आज वैभव की कामयाबी पर चंद्रदीप को एक पिता जैसा गर्व महसूस होता है।
15 महीने की गोद से 15 साल की क्रिकेट सनसनी तक, चाचा के साथ वैभव सूर्यवंशी की बचपन की तस्वीर वायरल
क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी की बचपन की एक तस्वीर इन दिनों खूब साझा की जा रही है, जिसमें वे महज 15 महीने की उम्र में अपने चाचा की गोद में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ 15 साल के वैभव की तस्वीर भी सामने आई है, जो उनके सफर की पूरी कहानी बयां करती है।
मुजफ्फरपुर के अयान राज का धमाका, सिर्फ 83 गेंदों में जड़े 210 रन, अंडर-16 लीग में बनाया रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी के बचपन के दोस्त 14 वर्षीय अयान राज ने मुजफ्फरपुर जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में 83 गेंदों पर 210 रन की पारी खेली। इससे पहले वर्ष 2025 में अंडर-14 लीग में वह 327 रन नाबाद बना चुके हैं।
किस मंदिर में मत्था टेकते हैं वैभव सूर्यवंशी? जानिए उनकी आस्था से जुड़ी पूरी डिटेल
क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार की धार्मिक आस्था बेहद गहरी है। वे अपने पैतृक गांव ताजपुर मोतीपुर की ठाकुरबाड़ी के साथ-साथ देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में भी अटूट श्रद्धा रखते हैं।
वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में चयन से समस्तीपुर में जश्न, युवा खिलाड़ी बोले- मिली नई प्रेरणा
ताजपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टी20 टीम में चुने जाने पर समस्तीपुर के युवाओं और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। स्थानीय खिलाड़ी इसे पूरे जिले के लिए गर्व का पल बता रहे हैं।
पैतृक गांव पहुंचकर भी घर नहीं जा सके वैभव सूर्यवंशी, गुप्त ठिकाने पर रुके और तड़के 4 बजे निकले
श्रीलंका दौरे से पहले अपने पुश्तैनी गांव लौटे आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी को उमड़ी भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों से कुछ ही घंटों में वहां से रवाना होना पड़ा, और उन्हें घर तक लाने की पूरी प्रक्रिया गुप्त रखी गई।
वैभव सूर्यवंशी के बाद समस्तीपुर के अनुकूल राय को इंडिया A में जगह, बहन की बातें छू गईं दिल
समस्तीपुर के ऑलराउंडर अनुकूल राय का इंडिया ए टीम में चयन हुआ है। वैभव सूर्यवंशी के बाद जिले के इस दूसरे खिलाड़ी की सफलता पर परिवार और पूरे गांव में जश्न का माहौल है।