कैलिफोर्निया के एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस से रडार आधुनिकीकरण टेस्ट मिशन पर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद B-52 बमवर्षक विमान क्रैश हो गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। 1955 से सेवा में मौजूद यह विमान अमेरिका के सबसे अहम रणनीतिक बमवर्षकों में गिना जाता है।
स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' से नवाजा गया। यह किसी विदेशी सरकार द्वारा पीएम मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि जब तक नई डील पर हस्ताक्षर नहीं हो जाते, तब तक ईरान को प्रतिबंधों से छूट नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने लेबनान और होर्मुज जलडमरूमध्य के मसलों पर भी अपना रुख जाहिर किया।
स्लोवाकिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' से सम्मानित किया गया। यह किसी देश की ओर से उन्हें मिला 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर तीसरी दुनिया के देशों से लोगों को बुलाने को लेकर विवादित टिप्पणी की और कहा कि इससे अमेरिका भी तीसरी दुनिया का देश बन जाएगा। इस बयान पर खूब बवाल मचा हुआ है।
पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा की सीमा से सटे वाहवा इलाके में एक पुलिस चेक पोस्ट पर आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी से टक्कर मार दी, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने की घोषणा की है और दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल लदे जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य रूप से शुरू हो गई है।
पाकिस्तान के चकवाल में पंजाब पुलिस के एलीट कमांडोज ने एक ऑस्ट्रेलियाई-पाकिस्तानी परिवार को लुटेरा समझकर गोलियां चला दीं, जिसमें पर्थ की रहने वाली 9 वर्षीय हानिया अहमद की मौत हो गई। हादसे के बाद ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने पारदर्शी जांच की मांग की ह...
कभी दुनिया का चौथा सबसे बड़ा अंदरूनी समुद्र रहा अरल सागर महज तीन दशकों में सूखकर रेगिस्तान में बदल गया। नदियों का पानी खेती की ओर मोड़ देने की एक योजना ने इस विशाल जलाशय को तबाह कर दिया।
देश के सबसे दक्षिणी द्वीप ग्रेट निकोबार को भारत एक बड़े रणनीतिक केंद्र के रूप में विकसित कर रहा है, जहां गहरे पानी का बंदरगाह, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और आधुनिक राडार सिस्टम तैयार किए जा रहे हैं। मलक्का स्ट्रेट के नजदीक होने के कारण यह परियोजना चीन की सम...
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर समझौते के ऐलान के बीच इजरायली मंत्री बेन ग्वेर ने कहा कि यह डील इजरायल पर लागू नहीं होती और उनका देश किसी के अधीन नहीं है। उनके इस बयान से मिडिल ईस्ट में फिर तनाव बढ़ गया है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ऐलान किया है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया ऐप्स के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाएगी, ताकि उनकी खुशी और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता तय होने के बाद मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले पाकिस्तान को बड़ा कूटनीतिक लाभ मिलने की उम्मीद है। इस्लामाबाद की नजर अब वर्षों से अटकी ईरान-पाकिस्तान गैस पाइपलाइन परियोजना पर टिकी है।
रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से कई हमले किए, जिनमें खारकीव में 5 बचावकर्मियों की मौत हो गई और कीव में 13 लोग घायल हुए। राजधानी की एक ऐतिहासिक धार्मिक इमारत में भी भीषण आग लग गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के तहत स्लोवाकिया पहुंचे हैं। यह यूरोपीय देश इस मायने में खास है कि यहां एक भी मस्जिद नहीं है, और साथ ही यह अपने नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा देता है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।