प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ बैठक कर वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि तेज करने के उपायों पर चर्चा की। बैठक में पश्चिम एशिया के तनाव के संभावित असर का भी आकलन किया गया।
उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए प्रयागराज से इंदौर और उधना तक दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। जानिए इनके ठहराव, समय-सारिणी और कोच से जुड़ी हर अहम बात।
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का दाम 60,000 डॉलर के स्तर से नीचे आ गया है और बीते एक हफ्ते में इसमें 18 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। जानकार इसे बाजार का सामान्य चक्र मान रहे हैं, न कि बिटकॉइन का अंत।
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने अंडमान अपतटीय क्षेत्र के विजयपुरम-3 कुएं में प्राकृतिक गैस का दूसरा भंडार खोज निकाला है। यह कुआं अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से करीब 15 किलोमीटर दूर 355 मीटर गहरे समुद्र में स्थित है।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली के पूसा रोड पर देश के पहले E85 फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन किया। दिल्ली में इस ईंधन की कीमत 82.12 रुपये प्रति लीटर रखी गई है।
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव और रुपये में मजबूती के चलते बीते सप्ताह सोना 3 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 14 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गई। दिल्ली सराफा बाजार में सोना फिर 1.60 लाख रुपये के नीचे आ गया।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से गुड़गांव रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रूप दिया जा रहा है, जिसके पूरा होने पर एनसीआर और दक्षिणी दिल्ली के लाखों यात्रियों को नई दिल्ली स्टेशन की भागदौड़ से राहत मिल सकती है।
खंडवा में 1980 में महज एक छोटी दूध दुकान से शुरू हुआ सफर आज 'दिव्य दूध' के रूप में मध्य प्रदेश के भरोसेमंद डेयरी ब्रांड में बदल चुका है। तीन पीढ़ियों की मेहनत, गुणवत्ता और पारिवारिक एकजुटता की यह कहानी हर युवा उद्यमी के लिए प्रेरणा है।
ग्लोबल बाजार में ब्रेंट क्रूड के करीब 2 डॉलर प्रति बैरल टूटने के बीच शनिवार सुबह कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा दाम बदले, हालांकि चारों महानगरों में कीमतें स्थिर रहीं।
राजस्थान के दूदू जिले के एक छोटे से गांव के बालकिशन बलाई आज एसपीजी कमांडो के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात हैं। देश सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है।
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में कुल 5,747.55 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीदी है। इस सौदे के बाद दोनों कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।
तीन साल की उम्र में पिता को खोने वाले जमशेदपुर के 21 वर्षीय मनप्रीत सिंह ने बचपन से मेहनत कर आज 'Shades of Punjab' नाम से अपना कपड़ा ब्रांड खड़ा किया है, जिसके शहर में दो आउटलेट चल रहे हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अगर आप अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो सोलर, वेस्ट मैनेजमेंट और ईवी चार्जिंग जैसे ग्रीन बिजनेस बेहतरीन विकल्प हैं, जिन पर सरकार सब्सिडी के साथ सस्ता ग्रीन लोन भी मुहैया करा रही है।
29 मई, 2026 को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 93.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 682.32 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान फॉरेन करेंसी एसेट्स बढ़कर 546.15 अरब डॉलर हुईं, जबकि गोल्ड रिजर्व घटकर 112.6 अरब डॉलर रह गया।
बोकारो की गृहणी मोनिका लकड़ा पाइप क्लीनर और क्रोशिया आर्ट से फूल, बुके और की-रिंग बनाकर हर महीने 25 से 30 हजार रुपये कमा रही हैं। उनके उत्पाद 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक में बिकते हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।