तेलंगाना के सूर्यापेट में कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद स्थिति संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
कॉफी पर कुरुक्षेत्र कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली, उनके बड़े फैसलों और आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर गहन मंथन किया गया।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने चेतावनी दी है कि जुलाई से सितंबर के बीच प्रशांत महासागर में अल नीनो का असर बढ़ेगा, जिससे दुनिया भर में सूखा, बाढ़ और भीषण गर्मी का संकट गहरा सकता है।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के कलाकार शिवा पाटिल खाली कांच की बोतलों में धुएं से अद्भुत पेंटिंग बनाते हैं, जिन्हें देश-विदेश के लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में केंद्रापड़ा के फॉरेस्ट रेंजर रविन्द्र कुमार नायक के चार ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है, जहां आलीशान संपत्तियों का पता चला है।
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी का पर्दाफाश करने वाले भैरव सेना के अध्यक्ष संदीप खत्री को पुलिस ने करीब ढाई घंटे तक नजरबंद रखा। संदीप ने मामले की जांच एसआईटी या सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने की मांग की है।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है, जहां उनके चार निजी सचिवों को अचानक पद से हटा दिया गया है। इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने भी तीखे सवाल उठाए हैं।
तेलंगाना के हैदराबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सबरी एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक शादीशुदा शख्स और उसकी प्रेमिका ने अपनी पत्नी की मौजूदगी में जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 15 राज्यों में आगामी कुछ घंटों के भीतर भारी बारिश, वज्रपात और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का हाई अलर्ट जारी किया है।
केरल के वायनाड में पहाड़ियों के लगातार दरकने से भूस्खलन का संकट गहरा गया है, जबकि महाराष्ट्र में भारी बारिश और बुनियादी ढांचे की विफलता ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।
गुरुग्राम में दिल्ली के मुकाबले कम बारिश होने के बावजूद भीषण जलभराव ने दावों की पोल खोल दी है। कंक्रीट के बेतहाशा निर्माण और जल निकासी व्यवस्था की नाकामियों ने साइबर सिटी को एक बार फिर मुसीबत में डाल दिया है।
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ियों के आरोपों के बीच अपने एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने LVM-3 मिशन की तैयारी के तहत सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन का अंतिम उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है।
इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को लेकर सरकार द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद मेटा ने सफाई दी है। कंपनी ने कहा है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए AI और अन्य तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल कर रही है।
नर्मदा परियोजना से जुड़े दशकों पुराने विस्थापन और मुआवजे के विवाद को सुलझाने के लिए चार राज्यों ने केंद्र सरकार की मध्यस्थता में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।