रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया और दोनों मंदिरों के लिए 5-5 करोड़ रुपये की दान राशि अर्पित की।
बांध और बैराज दोनों नदी पर बनते हैं, पर इनके काम और बनावट में बड़ा अंतर है। जानिए दोनों में फर्क, भारत में किसकी संख्या ज्यादा है और पर्यावरण की दृष्टि से कौन कम नुकसानदेह है।
मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए ताजा अपडेट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में जहां पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं, वहीं कुछ राज्यों में तेज आंधी और लू भी परेशान कर सकती है।
तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने अलग गुट बनाने के बजाय त्रिपुरा की एक अनजान पार्टी नेशनलिस्ट सिटीजेन्स पार्टी ऑफ इंडिया में विलय कर लिया, जबकि बंगाल विधानसभा में 58 बागी विधायकों ने खुद को असली टीएमसी बताया। जानिए सांसदों के इस अलग रास्ते के पीछे की...
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों और ATS ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में संयुक्त अभियान छेड़ा है। बिहार से ISI से जुड़े एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
अब तक एक भी विधानसभा सीट न जीतने वाली नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया अचानक राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ गई है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसद इसमें विलय करने जा रहे हैं। दिलचस्प यह है कि इसी पार्टी ने 2023 में दलबदल के खिलाफ नारा दिया था।
अमेरिका और ईरान के बीच टकराव थमने और शांति समझौते की घोषणा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया है। दोनों देश 19 जून को जेनेवा में डील पर हस्ताक्षर करेंगे।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में एक महिला पर महज पांच महीने के भीतर तीन अलग-अलग युवकों से शादी कर बहाने बनाकर भाग जाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवारों को इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ होने की आशंका है।
लंबे तनाव के बाद अमेरिका और ईरान के बीच हुआ शांति समझौता वैश्विक अर्थव्यवस्था और कारोबार के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे बाजारों में स्थिरता लौटेगी और ऊर्जा आपूर्ति की चिंताएं घटेंगी।
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 4 से 5 दिनों में महाराष्ट्र, बिहार समेत कई राज्यों में दस्तक देगा, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
जून-जुलाई की तेज गर्मी में दुधारू पशुओं का दूध घटना आम बात है, पर पशु चिकित्सक डॉ. पूनम शॉरेन के मुताबिक सही खानपान और देखभाल से इस गिरावट को बड़ी हद तक रोका जा सकता है।
बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद TMC में बगावत का तूफान उठ खड़ा हुआ है, जहां 80 में से 60 विधायक और 28 में से 20 लोकसभा सांसद अलग होने का ऐलान कर चुके हैं। इसी संकट के बीच जानिए वो परिस्थितियां जिन्होंने 28 साल पहले ममता बनर्जी को कांग्रेस से नाता तो...
कटक जिले के बड़म्बा स्थित टी ब्रिज पर रविवार को ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में बैठे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
खरीफ सीजन शुरू होने से पहले मिट्टी की जांच कराकर सही खाद और उर्वरक चुनने से न सिर्फ उत्पादन बढ़ता है, बल्कि खाद पर होने वाला खर्च भी घटता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गहरी जुताई और संतुलित पोषक तत्व मिट्टी को दोबारा उपजाऊ बनाते हैं।
केंद्रीय मंत्री के आवास पर TMC के बागी सांसदों की बैठक के बीच ममता समर्थक सांसद कीर्ति आजाद और सागरिका घोष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे और अलग गुट बनाए जाने के खिलाफ आवेदन सौंपा।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।