मुकेश अंबानी पहुंचे केदारनाथ-बद्रीनाथ, दोनों धामों को भेंट किए 5-5 करोड़ रुपये भारत 2 घंटे पहले 2
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया और दोनों मंदिरों के लिए 5-5 करोड़ रुपये की दान राशि अर्पित की।

देहरादून: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी सोमवार को उत्तराखंड के दो प्रमुख तीर्थस्थलों बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस धार्मिक यात्रा में उन्होंने दोनों ही धामों में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों के लिए 5-5 करोड़ रुपये की दान राशि भेंट की।

बद्रीनाथ में सुबह 10 बजे लैंडिंग

मुकेश अंबानी का हेलिकॉप्टर सुबह करीब 10 बजे बद्रीनाथ हेलीपैड पर उतरा। यहां से लगभग 20 मिनट बाद वे भगवान बद्रीविशाल के दरबार में पहुंचे और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की। दर्शन के उपरांत उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी भेंट की।

केदारनाथ में किया बाबा का जलाभिषेक

बद्रीनाथ में दर्शन के बाद उनका हेलिकॉप्टर सुबह 10:40 बजे केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ और करीब 11:15 बजे वहां पहुंचा। हेलीपैड से वे महज 10 मिनट के भीतर बाबा केदार के मंदिर तक पहुंच गए। यहां गर्भगृह में उन्होंने बाबा केदार का जलाभिषेक किया और विशेष पूजा में हिस्सा लिया।

'जय श्रीराम' के नारों से गूंजा परिसर

मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने जब देश के इस दिग्गज उद्योगपति को अपने बीच देखा तो पूरा परिसर 'जय श्रीराम' के जयघोष से गूंज उठा। मुकेश अंबानी ने भी हाथ जोड़कर शालीनता के साथ सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। बाबा केदार के दर्शन और पूजन के बाद वे दोपहर करीब 12 बजे सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!