चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र स्थित चतुर्भुजपुर में सड़क निर्माण शुरू होते ही ग्रामीणों ने मानकों की अनदेखी और बेहद कम मोटाई का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताते हुए निर्माण कार्य की तकनीकी जांच की मांग की है।
सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को घेरते हुए 2013 में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा तत्कालीन सपा सरकार से पूछे गए सवाल की याद दिलाई और 2027 के चुनाव को लेकर भी तंज कसा।
माफिया अतीक अहमद की अपराध से अर्जित बेनामी संपत्तियों का खुलासा उसकी मौत के तीन साल बाद भी थम नहीं रहा। हाल ही में बिजनौर में गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब 168 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में खाने-पीने की पांच ऐसी चीजें मशहूर हैं, जिनका स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। नान गोश्त से लेकर बिरयानी और आम तक, ये जायके शहर की अलग पहचान बन चुके हैं।
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बीते एक महीने में कस्टम और एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने करीब 50 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी है। हाई क्वालिटी गांजे की ये खेपें ज्यादातर बैंकाक और मस्कट के रास्ते लखनऊ पहुंचाई जा रही थीं।
उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में तमसा नदी पर बने करीब 50 वर्ष पुराने पुल को विभागीय जांच में जर्जर पाए जाने के बाद उस पर भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। दोनों सिरों पर बैरियर लगाकर ट्रक और डंपर जैसे वाहनों को रोकने की तैयारी की जा रही है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की नियुक्ति और सेवा विस्तार को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दाखिल हुई है। अदालत ने राज्य सरकार, विधानसभा सचिवालय और अध्यक्ष से जवाब तलब किया है और मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को ह...
सत्ता परिवर्तन पद यात्रा लेकर मेरठ पहुंचे आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने 2027 में सरकार बनने पर शराबबंदी लागू करने और शराब की दुकानों की जगह डिजिटल लाइब्रेरी खोलने का ऐलान किया। उन्होंने 12वीं तक मुफ्त शिक्षा, 750 रुपये न्यूनतम मजदूरी और एमएसपी...
बलिया जिले के जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार (सुरहा ताल) को रामसर साइट का दर्जा मिला है। यहां ₹4.99 करोड़ की लागत से ओपन एयर थिएटर, बर्ड वाचिंग टावर और घाटों का विकास किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के सरकारी अनुदान पर चलने वाले कई मदरसों में प्रबंधकों ने नियमों में सेंध लगाकर अपने रिश्तेदारों को नौकरियां बांट दीं। बाराबंकी, जौनपुर, बस्ती और कुशीनगर समेत कई जिलों में यह गोरखधंधा सामने आने के बाद जांच शुरू हो गई है।
मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने गाजीपुर एनकाउंटर और कमलेश बिंद की मौत पर भाजपा सरकार को घेरा और सवाल उठाया कि जब पुलिस आरोपी को पकड़ सकती थी, तो उसका एनकाउंटर क्यों किया गया। उन्होंने सीएम योगी को 'राजनीतिक हिंदू' बताया और अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम मोद...
चोरी के एक मामले में नाबालिग को बिना उम्र की जांच किए तीन बार रिमांड पर जेल भेजने को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैर-कानूनी ठहराते हुए तुरंत रिहाई का आदेश दिया है। कोर्ट ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट और पुलिस से व्यक्तिगत हलफनामा और जवाब मांगा है।
महोबा के चरखारी में हीटवेव ने पहले 6 साल के बेटे और फिर सदमे में मां की जान ले ली। ठीक 11 दिन बाद पिता सुब्हान अहमद ने भी कब्रिस्तान में दोनों की कब्र से लिपटकर प्राण त्याग दिए, जिससे तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए।
उत्तर प्रदेश की इमरजेंसी रिस्पांस सेवा यूपी 112 की कार्यप्रणाली समझने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का दल लखनऊ पहुंचा। माना जा रहा है कि बंगाल भी इसी तर्ज पर अपना आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम मजबूत कर सकता है।
ताजमहल की मुख्य गुंबद की पश्चिमी दिशा में लाल बलुआ पत्थरों से बनी मस्जिद धार्मिक और स्थापत्य दोनों दृष्टि से बेहद खास है। यहाँ शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने आते हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।