छपरा के किसान मोहम्मद आसिब अफ्रीकन बोरगोट और तोता पड़ी नस्ल के खस्सी पाल रहे हैं, जिनका हाई-प्रोटीन मीट 4 से 5 हजार रुपये किलो तक बिकता है। चार स्टार और फाइव स्टार होटलों में इसकी भारी मांग है और एक खस्सी से किसान लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।
जालौर के नीतेश भटनागर अब तक 40 से ज्यादा बार रक्तदान कर चुके हैं और सिर्फ एक कॉल पर जरूरतमंदों को मुफ्त ब्लड उपलब्ध कराते हैं। उनकी निस्वार्थ सेवा से आज सैकड़ों जिंदगियां बच रही हैं।
पश्चिम चम्पारण के गन्ना वैज्ञानिक डॉ. सतीश चंद्र नारायण ने बरसात में लाल सड़न और पोक्कहा बोइंग जैसी बीमारियों से बचाव के लिए संतुलित उर्वरक, बेहतर जलनिकासी और कॉपर ऑक्सी क्लोराइड के छिड़काव की सलाह दी है। उनके मुताबिक इस उपाय से फसल फिर से लहलहा उठती है।
ज्ञान बिंदु कोचिंग के फाउंडर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत को लेकर तेज प्रताप यादव ने दो गुटों के विवाद में हत्या कराए जाने का आरोप लगाया, जबकि नेपाल पुलिस ने उसके कमरे से एपिलेप्सी की दवा बरामद होने की बात कही है।
सांचौर-डूंगरी क्षेत्र के 12वीं बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को समाजसेवी रमेश कुमार जैन जुलाई में 5 दिवसीय मलेशिया शैक्षणिक भ्रमण पर भेजेंगे, जहां छात्र वहां के शैक्षणिक संस्थानों, तकनीकी केंद्रों और ऐतिहासिक स्थलों को देखेंगे।
कोटा के सुल्तानपुर क्षेत्र में मेंहदी माइनर के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार शाम कार अनियंत्रित होकर अंडरपास में जा गिरी। हादसे में 4 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
झांसी रेल मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने मुरैना ट्रेन हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि घुमावदार ट्रैक के कारण पटरी पर मौजूद यात्रियों को आती हुई पातालकोट एक्सप्रेस शायद नजर नहीं आई।
रानी कमलापति स्टेशन से ISBT जाते समय एक यात्री करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनों और नगदी से भरा बैग ऑटो में भूल गए थे। गोविंदपुरा पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ऑटो चालक को खोजकर पूरा सामान सकुशल बरामद कर लिया।
कोंडागांव पुलिस ने पटवारी की नौकरी दिलाने के नाम पर एक बेरोजगार युवक से 6.50 लाख रुपये ठगने के आरोप में जिला कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल को गिरफ्तार किया है। मामला सामने आते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिय...
बिहार में नई सरकार के 60 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1512 करोड़ रुपये की लागत से ढाई लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही ऊर्जा...
रिशु श्री टेंडर घोटाले में फंसे आईएएस अधिकारी संजीव हंस ने एसवीयू एडीजी पंकज दराद को पत्र लिखकर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को आधारहीन बताया है। उन्होंने दावा किया है कि पर्याप्त साक्ष्य और प्रारंभिक जांच के बिना ही उन्हें आरोपी बना दिया गया।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मोहाली में रोड शो किया और 2027 के विधानसभा चुनाव में भगवंत मान को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। केजरीवाल और सीएम मान ने राज्य में हुए कामों और जन-समर्थन का जिक्र किया।
राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश से लू से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए 18 जून तक ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
करौली के वामनपुरा गांव के बुजमोहन माली और उनकी पत्नी कल्याणी देवी वर्ष 1992 से अपने ही खर्च पर प्याऊ चलाकर राहगीरों और श्रद्धालुओं की प्यास बुझा रहे हैं। बिना किसी चंदे या आर्थिक सहायता के चल रही यह सेवा सेवा-भाव की अनूठी मिसाल बन चुकी है।
अजमेर के माखुपुरा रेल बाड़िया स्थित सुंदर नगर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को भड़की भीषण आग ने प्लास्टिक गोदाम समेत तीन फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। एक दर्जन से अधिक दमकल वाहन, जेसीबी और क्रेन की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।