बिहार के हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में भारी भीड़ के चलते यात्री दरवाजों और फुटबोर्ड पर बैठकर खतरनाक सफर करने को मजबूर हैं। लोगों ने रेलवे से अतिरिक्त कोच और विशेष ट्रेनों की मांग की है।
पश्चिम बंगाल के अंडाल स्थित ईसीएल की न्यू केंदा कोलियरी की क्वारी से शनिवार शाम बारिश के बाद भारी मात्रा में धुआं निकलने लगा, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच और पुनर्वास की मांग की है।
केंद्रीय चयन पर्षद ने 4,236 पदों के लिए दो पाली में लिखित परीक्षा आयोजित की, जिसमें करीब 5.50 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। कदाचार के आरोप में 7 अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी हुई, जबकि पटना के पास ट्रेन की कमी को लेकर हुए उपद्रव में 6 लोग पकड़े गए।
जोधपुर के जुड़ गांव में पर्यावरण प्रेमी भजनलाल विश्नोई ने 363 शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए खेजड़ी की सीड बॉल्स तैयार कर गवाई नाड़ी के पास सार्वजनिक भूमि पर रोपी हैं। इस प्राकृतिक तकनीक से कम संसाधनों में अधिक पौधे तैयार कर मरुस्थल में हरियाल...
मध्य प्रदेश के गुना में अंधविश्वास ने 6 साल की हर्षिता की जान ले ली। सांप काटने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए देवस्थल ले गए और समय पर इलाज न मिलने से बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
बहादुरगढ़ के दुजाना गांव में STF और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में विजय सैनी हत्याकांड के आरोपी संजय बिरधाना का राइट हैंड इंद्रपाल मारा गया, जबकि STF यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश के हाथ में गोली लगी है।
असम के जोरहाट एयरबेस पर हुए वायुसेना विमान हादसे में शहीद हुए भोजपुर के अग्निवीर दानिश आलम और जहानाबाद के शुभम कुमार के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचे, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
पश्चिम बंगाल के प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी को सोमवार को कोलकाता स्थित अपने जोनल कार्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा है। यह जांच भर्ती में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़ी है।
भरतपुर के बाजारों में हाथ से बने ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, बैलगाड़ी, ऊंट गाड़ी और हवाई जहाज जैसे लकड़ी के पारंपरिक खिलौनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। मजबूत, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होने के कारण लोग प्लास्टिक की जगह इन देसी खिलौनों को चुन रहे हैं, जिससे...
टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने औपचारिक रूप से बागी गुट का साथ देने का ऐलान किया और ममता बनर्जी को मुख्य सलाहकार की भूमिका देने की मांग की। बागी खेमे का दावा है कि दो और सांसदों के जुड़ने से लोकसभा में उसकी संख्या 22 हो जाएगी।
उमरिया के बलवई गांव में मात्र एक हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में एक युवक ने अपने ही रिश्तेदार के 10 साल के बेटे को अगवा कर 5000 रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने मुजफ्फरपुर से पटना, दरभंगा और सीतामढ़ी समेत कई रूटों पर बस किराया बढ़ा दिया है। करीब पांच साल बाद हुए इस संशोधन से रोजाना यात्रा करने वालों की जेब पर बोझ बढ़ेगा।
बालाघाट के बैहर थाना क्षेत्र में विधवा महिला सविता धुर्वे की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शादी और बच्चों के पालन-पोषण की मांग से तंग आकर प्रेमी ने पिता और भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र में झारखंड से शादी के लिए लाई गई एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ साइकिल पर बैठकर फरार हो गई, जिसका पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
मुरैना जिले में खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह से मची भगदड़ में यात्री ट्रेन से उतरकर बगल के ट्रैक पर पहुंच गए, जहां दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।