करनाल में एसीबी ने जिला उपायुक्त कार्यालय के एक सहायक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी पर शस्त्र लाइसेंस और होमगार्ड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के नाम पर मोटी रकम मांगने का आरोप है।
चंडीगढ़ पुलिस ने स्कूलों और पंजाब सिविल सचिवालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी देने वाले 30 वर्षीय सौरव बिस्वास को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश का नागरिक बताया जा रहा है और पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत आया था।
पटना वीमेंस कॉलेज ने नए शैक्षणिक सत्र से छात्राओं को यूनिफॉर्म चुनने की छूट दी है। अब वे पैंट-शर्ट या सलवार-सूट में से किसी एक विकल्प को अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकेंगी।
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार होटल, ट्रैवल पैकेज और टैक्सी सेवाओं पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जम्मू-कश्मीर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन और टूर ऑपरेटरों ने यह घोषणा की है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में दर्शन-पूजन किए और दोनों तीर्थस्थलों को मिलाकर ₹10 करोड़ का दान भेंट किया।
उदयपुर जिले के गोगुंदा हाईवे पर बरोडिया पेट्रोल पंप के बाहर बस का इंतजार कर रहीं एक वृद्ध महिला तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही जान गंवा बैठीं। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
लगभग 500 वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा श्री काकाजी तीर्थ अपनी अनूठी स्वयंभू पार्श्वनाथ प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, जो विश्व में पहली बार डबल फण वाले स्वरूप में दिखती है।
छतरपुर जिले के लवकुश नगर के पूर्व पहलवान 74 वर्षीय रामनरेश पटवा आज भी पूरी तरह सेहतमंद हैं। सादा खानपान, नियमित रियाज और अनुशासित दिनचर्या को वे अपनी मजबूत फिटनेस का राज बताते हैं।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में आरोपी पिछले बाथरूम की दीवार तोड़कर घुसा, पर पुलिस वाहन का सायरन सुनते ही फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया।
फरीदाबाद की एक साल की बच्ची जन्म से ही दुर्लभ जन्मजात बीमारी से पीड़ित थी, जिसमें मल, मूत्र और प्रजनन तंत्र के अलग-अलग रास्ते मौजूद नहीं थे। डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर उसे नई जिंदगी दी।
छत्तीसगढ़ में बिजली की दरों में औसतन 6.23% का इजाफा किया गया है और नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। इसका असर घरेलू, व्यावसायिक और कृषि उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।
बिहार सरकार ने मंत्रियों के सरकारी आवासों में बड़ा फेरबदल किया है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को 5 देशरत्न मार्ग और रामकृपाल यादव को 2 देशरत्न मार्ग बंगला आवंटित किया गया है।
कोलकाता स्थित RG कर मेडिकल कॉलेज के रेप और हत्या मामले की पड़ताल तेज करते हुए CBI के अधिकारी कॉलेज के प्रिंसिपल के कमरे में पहुंचे।
जयपुर में एक महिला ने अपने पति और पड़ोसन के बीच कथित अफेयर के शक में पड़ोसन की पांच साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के तीन दिन के भीतर आरोपी महिला गुड़िया को गिरफ्तार कर लिया।
कोटा के रानपुर थाना परिसर के बाहर रविवार रात वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हिंसक हो गया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी और दो वनकर्मी घायल हुए तथा 18 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।