योग और अध्यात्म की नगरी ऋषिकेश सिर्फ गंगा आरती ही नहीं, अपने स्ट्रीट फूड के लिए भी मशहूर है। यहां जानिए शहर के वो 5 चाट ठिकाने जहां की आलू टिक्की और पापड़ी चाट का स्वाद स्थानीय लोगों से लेकर पर्यटकों तक हर किसी को भाता है।
देहरादून के जसविंदर सिंह पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हैं, लेकिन शाम ढलते ही वे अपनी कार्ट पर 15 तरह के वेज पिज्जा बनाकर बेचते हैं, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 49 रुपये है।
उदयपुर की 23 वर्षीय खुशी गंभीर भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर मेवाड़ की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। पहले ही प्रयास में AFCAT और SSB पास कर हैदराबाद में कठोर प्रशिक्षण पूरा करने वाली खुशी अब क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
जालोर की स्वर्ण बावड़ी और झालर-कोलर बावड़ी केवल प्राचीन जल स्रोत नहीं, बल्कि इतिहास, आस्था और बलिदान की जीवंत निशानी हैं. लोक मान्यता इन्हें राजा वीरमदेव चौहान की बहनों के त्याग से जोड़ती है.
मध्य प्रदेश के प्रगतिशील किसान के अनुसार दुधारू पशुओं के गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाकर किसान खेती की लागत घटा सकते हैं और हर महीने 18 से 20 हजार रुपये तक अतिरिक्त आमदनी कमा सकते हैं।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के पटपरा गांव में शासकीय रास्ते को लेकर पुराना विवाद सोमवार को हिंसक हो गया। अवरोध हटाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने टांगी-हंसिए से हमला कर दिया, जिसमें कमर्जी थाना प्रभारी इंद्राज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
करनाल में एसीबी ने जिला उपायुक्त कार्यालय के एक सहायक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी पर शस्त्र लाइसेंस और होमगार्ड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के नाम पर मोटी रकम मांगने का आरोप है।
चंडीगढ़ पुलिस ने स्कूलों और पंजाब सिविल सचिवालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी देने वाले 30 वर्षीय सौरव बिस्वास को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश का नागरिक बताया जा रहा है और पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत आया था।
पटना वीमेंस कॉलेज ने नए शैक्षणिक सत्र से छात्राओं को यूनिफॉर्म चुनने की छूट दी है। अब वे पैंट-शर्ट या सलवार-सूट में से किसी एक विकल्प को अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकेंगी।
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार होटल, ट्रैवल पैकेज और टैक्सी सेवाओं पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जम्मू-कश्मीर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन और टूर ऑपरेटरों ने यह घोषणा की है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में दर्शन-पूजन किए और दोनों तीर्थस्थलों को मिलाकर ₹10 करोड़ का दान भेंट किया।
उदयपुर जिले के गोगुंदा हाईवे पर बरोडिया पेट्रोल पंप के बाहर बस का इंतजार कर रहीं एक वृद्ध महिला तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही जान गंवा बैठीं। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
लगभग 500 वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा श्री काकाजी तीर्थ अपनी अनूठी स्वयंभू पार्श्वनाथ प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, जो विश्व में पहली बार डबल फण वाले स्वरूप में दिखती है।
छतरपुर जिले के लवकुश नगर के पूर्व पहलवान 74 वर्षीय रामनरेश पटवा आज भी पूरी तरह सेहतमंद हैं। सादा खानपान, नियमित रियाज और अनुशासित दिनचर्या को वे अपनी मजबूत फिटनेस का राज बताते हैं।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में आरोपी पिछले बाथरूम की दीवार तोड़कर घुसा, पर पुलिस वाहन का सायरन सुनते ही फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।