हरियाणा के अधिकांश जिलों में आज आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में आंधी, गरज, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है।
साल 2021 में रिलीज हुई विक्रम TCR धान की उन्नत किस्म कम ऊंचाई और मजबूत बनावट के कारण आंधी-बारिश में गिरती नहीं और बेहतर उत्पादन देती है। छत्तीसगढ़ के किसानों के बीच यह आज भी पहली पसंद बनी हुई है।
राजस्थान में बाजरे की बुवाई का सही समय आ गया है। कृषि विशेषज्ञ के अनुसार मानसून की पहली बारिश के साथ उन्नत किस्मों और बीजोपचार के सहारे बुवाई करने पर बेहतर अंकुरण और अधिक उपज मिलती है।
ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। पेशी के दौरान गिरिबाला ने कोर्ट से पूरा अखबार पढ़ने को देने और वकीलों से मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग रखी।
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अधीन आने वाले सभी स्कूलों में गायत्री, भोजन और दूसरे मंत्रों का पाठ अनिवार्य कर दिया है। कांग्रेस ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए आदेश वापस लेने की मांग की है।
बिहार सरकार ने विभिन्न प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालयों में तैनात 20 अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नए विभागों में जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की है।
जयपुर में आरटीओ प्रथम की टीम ने एक बस बॉडी निर्माण कारखाने में बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे अवैध काम को पकड़ा. जांच में क्षमता से अधिक सीटें लगाने और टैक्स बचाने के लिए मध्यप्रदेश में पंजीयन कराने का खुलासा हुआ.
विदिशा में सलोनी नाम की युवती की मौत के बाद उसका पिता मीठालाल भदौरिया दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन परिवार का दावा है कि नामजद आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
गोपालगंज के श्रीपुर थानाक्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों ने दारोगा को कुचलने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में यूपी के एक तस्कर के जबड़े में गोली लगी, जबकि एक दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ बयान देने के मामले में सांसद अभिषेक बनर्जी से सीआईडी ने मंगलवार को छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। यह प्राथमिकी एक महीने पहले बगुईआटी थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी।
महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर अटकलें तेज हैं और बताया जा रहा है कि शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के कुछ सांसद 'नॉट रीचेबल' होकर दिल्ली में हैं। हालांकि सांसद संजय दिना पाटिल ने इन दावों को खारिज करते हुए खुद के मुंबई में होने की बात कही है।
चमोली के कर्णप्रयाग में हेमकुण्ड साहिब यात्रा से लौट रहे निहंग यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें चार लोग घायल हुए। पुलिस ने चारों आरोपी निहंगों को हिरासत में ले लिया है और एक गंभीर घायल को एयर एंबुलेंस से...
धौलपुर के नगला रायजीत गांव में बिजली कटौती के दौरान घर के बाहर सो रहे परिवार के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर 20 से 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण उड़ा ले गए। चोरी हुए जेवरों में हाल ही में ब्याही गई बेटी के मायके के गहने भी शामिल हैं।
नागौर के रियांबड़ी क्षेत्र में NH-58 पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में मेवाड़ा के पूर्व सरपंच सहित दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। समय पर 108 एम्बुलेंस न पहुंचने के आरोप लगे, जिसके बाद ग्रामीणों ने कैंपर वाहन से घायलों...
गोपालगंज के विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र में बिजली मीटर से निकली चिंगारी के कारण किराना दुकान में आग लग गई, जिसमें अंदर सो रहे 54 वर्षीय दुकानदार झुलस गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर आरा में बिजली के खंभे में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।