बिहार
एक घंटा पहले
2
विचारों
बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल 20 अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य के अलग-अलग प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालयों में पदस्थापित इन अधिकारियों को अब नए पदों पर भेजकर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस बाबत सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बाकायदा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
अधिसूचना में क्या कहा गया
जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालयों में तैनात बिहार सचिवालय सेवा के प्रशाखा पदाधिकारियों को अस्थायी कार्यकारी व्यवस्था नियमावली, 2003 के तहत अवर सचिव के पद का उच्चतर प्रभार दिया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालयों में अवर सचिव का पद सृजित नहीं है।
अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली यानी एचआरएमएस के अंतर्गत नियमित कर्मियों की उनके वर्तमान पद और सेवा संवर्ग के अनुसार कैडर मैपिंग की जानी है। आदेश में चेताया गया है कि यदि कैडर मैपिंग नहीं होती है तो अवर सचिव का वेतन स्थगित हो सकता है।
निगरानी और निर्वाचन विभाग में नियुक्ति
नई तैनाती पाने वाले सभी 20 अधिकारी फिलहाल विभिन्न जिलों के आयुक्त कार्यालयों में कार्यरत हैं। इनमें बिकेश कुमार, जो अब तक आयुक्त कार्यालय, पटना में पदस्थ थे, उन्हें अब निगरानी विभाग में भेजा गया है। आयुक्त कार्यालय में ही कार्यरत अजीत कुमार को भी निगरानी विभाग में नियुक्त किया गया है।
आयुक्त कार्यालय, पटना में रहे अभिषेक कुमार को निर्वाचन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी विभाग में विनय कुमार श्रीवास्तव को भी पदस्थापित किया गया है, जो अभी आयुक्त कार्यालय, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर में तैनात हैं।
कोशी और पूर्णिया प्रमंडल के अधिकारी
आयुक्त कार्यालय, कोशी प्रमंडल, सहरसा में तैनात सुभाष कुमार को आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार में भेजा गया है। इसी कार्यालय में रहे कुमार विमल को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में नियुक्त किया गया है। वहीं, आयुक्त कार्यालय, पूर्णिया प्रमंडल में कार्यरत सुमंत कुमार को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पटना में पदस्थ किया गया है।
दरभंगा से तबादले
आयुक्त कार्यालय दरभंगा में तैनात तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। नवनीत कुमार दूबे को गन्ना उद्योग विभाग, अनिल कुमार को ऊर्जा विभाग और रामशंकर चौधरी को कृषि विभाग में नियुक्त किया गया है।
मगध प्रमंडल के अधिकारी
आयुक्त कार्यालय मगध प्रमंडल, गया जी में पदस्थ सिद्धार्थ पटेल को कृषि विभाग, पटना भेजा गया है। मगध में ही तैनात अरुण कुमार पांडेय और सुभाष कुमार को जल संसाधन विभाग में नियुक्ति मिली है।
भागलपुर से जल संसाधन विभाग में नियुक्ति
आयुक्त कार्यालय भागलपुर में कार्यरत तीन अधिकारियों अनूप रंजन पांडेय, पीयूष कुमार झा और मनजीत कुमार सिंह को जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुंगेर और सारण प्रमंडल
आयुक्त कार्यालय मुंगेर में तैनात विक्रांत कुमार रंजन को खान एवं भू तत्व विभाग, ऋषि कुमार को सूचना प्रावैधिकी विभाग और रंजन कुमार को समाज कल्याण विभाग में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आयुक्त कार्यालय सारण प्रमंडल, छपरा में पदस्थ विनय कुमार को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में भेजा गया है।
Comments
0 comment