बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास आवंटित किए जाने के बाद राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री आवास के बाद इस बंगले को सत्ता का दूसरा अहम केंद्र माना जाता रहा है, जहां पहले कई उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं।
श्रीनगर स्थित भगवान गोपीनाथ आश्रम में संत की पुण्यतिथि पर 36 साल बाद बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित जुटे। पूरे दिन हवन, भजन और कीर्तन के बीच भक्तों ने 1990 से पहले के शांतिपूर्ण माहौल को फिर से महसूस किया।
उत्तराखंड में 8 जून 2026 से चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अब तक करीब साढ़े चार लाख नाम मतदाता सूची से हटाए जा चुके हैं, जबकि ट्रेनिंग के बावजूद कई BLO फॉर्म भरना नहीं सीख पाए हैं, जिससे वोटर चिंतित हैं।
सीकर के जगमालपुरा रोड स्थित वार्ड नंबर 64 में 5000 से ज्यादा घरों को सिर्फ एक ट्यूबवेल से पानी मिल रहा है, जबकि दो अन्य ट्यूबवेल लंबे समय से खराब पड़े हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
पाली जिले में प्रदेश का पहला ‘वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर’ शुरू किया गया है, जहां बुजुर्ग दिनभर सुरक्षित और सक्रिय माहौल में रहकर शाम को अपने घर लौट सकेंगे। यह केंद्र पारंपरिक वृद्धाश्रम से अलग है और बुजुर्गों के अकेलेपन को दूर करने में मददगार साबित होगा।
खरगोन जिले में खरीफ सीजन के दौरान सोयाबीन की बुआई जोरों पर है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बीज और उर्वरक एक साथ डालने से बचने और वैज्ञानिक तरीके अपनाने की सलाह दी है।
इंदौर के भागीरथपुरा के बाद अब वार्ड नंबर-16 के महावीर नगर में बोरवेल में सीवरेज का पानी मिलने से 10 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। उल्टी-दस्त और पेट दर्द से परेशान कई बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
फरीदाबाद के किसान ताइवानी पिंक नींबू की खेती से लाखों रुपये कमा रहे हैं। बढ़ती मांग और अच्छे दाम ने इसे मुनाफे का नया जरिया बना दिया है।
रायगढ़ जिला जेल में बंदी संजय बघेल की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर मारपीट से इनकार किया है, जबकि कांग्रेस न्यायिक जांच और मुआवजे की मांग पर अड़ी है।
बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने गंगा विहार क्रूज सेवा को नए अंदाज में शुरू किया है, जिसका संचालन अब पश्चिम बंगाल की कंपनी लेनिन क्रूज कर रही है। दो मंजिला इस क्रूज में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, डीजे और ओपन स्काई डेक समेत कई आकर्षण जोड़े गए हैं।
बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने गृह विभाग को पत्र लिखकर अश्लील, द्विअर्थी और जातिसूचक गानों के सार्वजनिक प्रसारण तथा कार्यक्रमों में बजाने पर रोक लगाने की मांग की है। विभाग ने नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई की भी सिफारिश की है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान से संचालित आतंकी और आपराधिक नेटवर्क का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों के पास से पांच पिस्टल, 41 जिंदा कारतूस, सात मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो बरामद हुई।
उत्तराखंड के देहरादून स्थित विकासनगर में बीजेपी नेता विनोद कश्यप की निर्मम हत्या को कुछ स्थानीय लोग भूमि विवाद से जोड़ रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मृतक के भाई का आरोप है कि क्षेत्र में 400 बीघा से अधिक सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है।
इस्लामपुर का नाम बदलने का मामला अब प्रशासनिक जांच के अहम पड़ाव पर पहुंच गया है। जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार अंतिम फैसला ले सकती है, जबकि दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों के साथ दबाव बना रहे हैं।
राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू के सरकारी संग्रहालय में रखी 800 साल पुरानी चक्रबाहु शिव प्रतिमा दोनों तरफ से एक समान दिखाई देती है। यहां 412 से अधिक प्राचीन मूर्तियां, 1000 साल पुरानी ब्रह्माजी की दुर्लभ प्रतिमा और आदिवासी संस्कृति की झलक इतिहास...
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।