फालता से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जहांगीर खान को राज्य पुलिस की एसटीएफ ने नेपाल सीमा के पास से दबोच लिया। चुनाव नतीजों के बाद से फरार चल रहा जहांगीर नेपाल के रास्ते विदेश भागने की कोशिश में था।
तृणमूल कांग्रेस के दो राज्यसभा सांसद कोयल मलिक और सुखेंदु सरकार आज अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। राज्यसभा चुनाव से ठीक 10 दिन पहले लिए गए इस फैसले ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के होटल में लगी आग में 22 लोगों की मौत हो गई थी। होटल के रसोइये ने पूछताछ में बताया कि इलेक्ट्रिक स्टोव चालू करते ही उसमें विस्फोट हुआ और आग पूरी इमारत में फैल गई।
राज्य सरकार ने आधुनिक कृषि उपकरणों की खरीद पर किसानों को 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान देने की योजना शुरू की है। इसका लक्ष्य खेती को आधुनिक, कम खर्चीला और अधिक उपज देने वाला बनाना है।
पलामू के चेडाबार गांव में 15 साल पहले लगाया गया 'चंदन बगान' रसायनमुक्त, प्राकृतिक रूप से पके आमों के लिए मशहूर है और किसान को हर सीजन में लाखों रुपये की आमदनी कराता है। यहां के आमों की मांग दिल्ली और भोपाल जैसे बड़े शहरों तक है।
जमशेदपुर के स्कूबा डाइवर और टाटा स्टील सिक्योरिटी सर्विसेज में सब इंस्पेक्टर मजहरूल बारी अब तक 500 से ज्यादा लोगों की जान बचा चुके हैं और लोगों को जल सुरक्षा व रेस्क्यू की ट्रेनिंग भी देते हैं। उनका कहना है कि सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
शिमला के संजौली में एक नाबालिग मुस्लिम लड़की से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी का जुलूस निकालने पर हिंदू संघर्ष समिति के चार नेताओं की गिरफ्तारी हुई, जिसके विरोध में पीड़िता और उसके पिता समेत कई लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।
कभी नक्सलवाद और बारूद के लिए पहचाने जाने वाले बस्तर में एक किसान ने चार साल की मेहनत से दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम उगाया है, जिसकी कीमत ढाई से तीन लाख रुपये प्रति किलो तक बताई जाती है।
झुंझुनूं के बसंत विहार में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़कर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी, जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।
सीकर के खाचरियावास गांव में अधूरे नाले के चलते पहली ही बारिश में भारी जलभराव हो गया और पानी घरों में घुस गया। नाराज ग्रामीणों ने समस्या का जल्द हल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुरहानपुर के जगदीश कुमार शाह 11वीं में फेल होने के बाद तानों के बावजूद नहीं रुके और आज सऊदी अरब की एक बड़ी कंपनी में डायरेक्टर हैं, जहां उनके नेतृत्व में 200 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।
मुरैना में 60 साल के दादा ने अपनी पांच साल की पोती से दुष्कर्म किया, वहीं ग्वालियर में एक दादा चार माह से नाबालिग पोती के साथ अश्लील हरकत करता रहा। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार।
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाले मतदान से पहले क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच कांग्रेस अपने सभी 16 विधायकों को एकजुट रखने के लिए तेलंगाना भेजने की तैयारी में है। उद्योगपति परिमल नाथवानी की निर्दलीय एंट्री ने सत्तारूढ़ 'इंडिया' गठबंधन की चि...
सुंदरनगर के कांगू में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को कार से 6.650 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा, जबकि मनाली में तरनतारन की एक महिला से 15.240 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन की तैयारी के बीच कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अधिक उत्पादन देने वाली, रोग प्रतिरोधी और जलवायु अनुकूल धान की उन्नत किस्में अपनाने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही बीज चयन और वैज्ञानिक खेती से कम लागत में बेहतर पैदावार प...
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।