दिल्ली होटल अग्निकांड: 22 जिंदगियों को लीलने वाली आग आखिर लगी कैसे, शेफ ने बताई पूरी कहानी दिल्ली एक घंटा पहले 2
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के होटल में लगी आग में 22 लोगों की मौत हो गई थी। होटल के रसोइये ने पूछताछ में बताया कि इलेक्ट्रिक स्टोव चालू करते ही उसमें विस्फोट हुआ और आग पूरी इमारत में फैल गई।

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक होटल में लगी भीषण आग ने 22 लोगों की जान ले ली थी। अब इस होटल के रसोइये ने यह बताया है कि इमारत में आग किस तरह भड़की। पुलिस के अनुसार, मालवीय नगर अग्निकांड की पूछताछ में रसोइये नेगी की लापरवाही उजागर हुई है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को करीब छह घंटे की पूछताछ के बाद उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नेगी ने पूछताछ के दौरान बताया कि बुधवार सुबह रसोई में इलेक्ट्रिक स्टोव चालू करने के थोड़ी ही देर बाद आग लग गई थी। उसका कहना है कि स्टोव में विस्फोट हुआ और देखते ही देखते आग पूरी इमारत में तेजी से फैल गई।

बयान का मिलान फॉरेंसिक रिपोर्ट से करेगी पुलिस

पुलिस का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम के निष्क्रिय हो जाने के कारण बाहर निकलने के रास्ते बंद हो गए और इसी वजह से कई लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। जांच एजेंसी रसोइये के बयान का मिलान फायर और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने पर करेगी और उसके बाद आगे की तफ्तीश बढ़ाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलेक्ट्रिक स्टोव में आग रसोइये की लापरवाही से लगी और घटना के बाद वह डर के मारे वहां से भाग निकला था। पुलिस यह भी जांच रही है कि आग लगने के बाद क्या रसोइये ने इमारत की मुख्य लाइट बंद कर दी थी, जिसके चलते इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम काम करना बंद कर गए। इन तथ्यों का पुलिस क्रॉस वेरिफिकेशन कर रही है। साथ ही, स्टोव में आग लगने के समय जो लोग वहां मौजूद थे, उन सभी के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

कई कर्मचारियों से हो चुकी है पूछताछ

इस हादसे से जुड़े पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए पुलिस अब तक होटल के कई कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद होटल के 65 वर्षीय रसोइये को गिरफ्तार किया गया है और फरार चल रहे प्रबंधक की तलाश तेज कर दी गई है। जांचकर्ताओं के मुताबिक, बुधवार सुबह जिस वक्त आग लगी, उस समय नेगी रसोई में खाना बना रहा था। आग लगने का असली कारण फॉरेंसिक और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा, लेकिन शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि आग संभवतः रसोई या उसके आसपास के हिस्से से शुरू हुई थी। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हुई थी।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!