पीओके में शासन, महंगाई और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर जनाक्रोश उबल रहा है, जबकि जम्मू-कश्मीर में भारत ने 13.15 किलोमीटर लंबी जोजिला सुरंग का काम पूरा कर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है।
भारत मंडपम में एनडीए की बैठक के दौरान अमित शाह ने बंगाल की झालमुड़ी का स्वाद लिया और उसे Tangy, Masaledar तथा Crunchy बताया। इन तीन शब्दों के पहले अक्षरों को जोड़कर लोगों ने इसे TMC यानी तृणमूल कांग्रेस पर सियासी तंज मान लिया।
ओमान के तट के पास तेल टैंकर 'सेटोबेलो' पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविक लापता हो गए हैं। भारत ने अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत जेसन मीक्स को विदेश मंत्रालय बुलाकर कड़ी नाराजगी जताई है।
एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हिंदू ग्रोथ रेट' का जिक्र करते हुए कहा कि धीमी विकास दर का असली नाम 'कांग्रेस ग्रोथ रेट' होना चाहिए था। यह बयान आने वाले दिनों में सियासी टकराव की वजह बन सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन चुके हैं। 2014 से 2026 तक के उनके कार्यकाल के बारह ऐसे निर्णयों पर एक नजर, जिन्हें भारत के राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक इतिहास के सबसे अहम फैसलों में गिना जाता है।
ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से अग्नि-6 मिसाइल के संभावित परीक्षण की तैयारियां पूरी होने को हैं। 8,000 से 10,000 किलोमीटर की अनुमानित मारक क्षमता वाली यह परमाणु-सक्षम मिसाइल भारत की प्रतिरोधक शक्ति को नई धार देगी।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के भीतर बगावत की चर्चा तेज है। बागी बताए जा रहे सांसदों की संख्या 19 है, जो पार्टी के 28 लोकसभा सांसदों के दो-तिहाई आंकड़े को पार करती है।
ममता बनर्जी का साथ छोड़ने वाले 19 सांसदों की सूची सामने आई है, जिसमें काकोली घोष दस्तीदार, यूसुफ पठान और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे चर्चित नाम शामिल हैं। सायोनी घोष का नाम भी इसी गुट से जुड़ा बताया जा रहा है।
तिरुवनंतपुरम जिला सचिव के तौर पर वी. जॉय को बरकरार रखने के फैसले से नाराज पूर्व मंत्री वी. शिवनकुट्टी अहम बैठक से दूर रहे, जिससे पार्टी की राजधानी इकाई में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है।
हिंदू धर्म में मृत सुहागिन को अंतिम संस्कार से पूर्व सोलह श्रृंगार से सजाने की परंपरा उसके अखंड सौभाग्य और वैवाहिक पहचान का सम्मान मानी जाती है। यह रिवाज आत्मा की शांति और पुनर्जन्म से जुड़ी मान्यताओं से गहराई से जुड़ा है।
अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी 11 जून गुरुवार को पुरुषोत्तमी कमला एकादशी के रूप में मनाई जाएगी। जानिए इस दिन का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
11 जून 2026 को सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे और मंगल के साथ युति बनाकर महालक्ष्मी योग रचेंगे। इस शुभ संयोग का सर्वाधिक लाभ चार राशियों को मिल सकता है।
तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने 10 जून को पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिससे ममता बनर्जी की पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। इस्तीफे के बाद उन्होंने असम में सक्रिय राजनीति की मंशा जताते हुए 'इंडिया' गठबंधन और टीएमसी पर निशाना स...
10 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचित पीएम के तौर पर लगातार सबसे लंबे कार्यकाल का जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके निरंतर कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए हैं, जबकि नेहरू का यह कार्यकाल 4398 दिनों का रहा था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका असरदार ढंग से नहीं निभा पा रही, और 2029 में भाजपा को टक्कर देने के लिए समान विचारधारा वाले दलों को फिर एकजुट होना होगा।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।