पुरुषोत्तमी कमला एकादशी व्रत 11 जून गुरुवार को, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय धर्म एक महीने पहले 42
अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी 11 जून गुरुवार को पुरुषोत्तमी कमला एकादशी के रूप में मनाई जाएगी। जानिए इस दिन का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

पंचांग 11 जून 2026: 11 जून को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है और इस दिन गुरुवार पड़ रहा है। एकादशी तिथि गुरुवार को रात 10 बजकर 37 मिनट तक बनी रहेगी। इसी दिन देर रात 1 बजे शोभन योग का संयोग रहेगा। नक्षत्र की बात करें तो गुरुवार सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। खास बात यह है कि 11 जून को पुरुषोत्तमी कमला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आइए जानते हैं गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

पुरुषोत्तमी कमला एकादशी का महत्व

अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी को पुरुषोत्तमी कमला एकादशी कहा जाता है। पुरुषोत्तम मास में पड़ने वाली इस एकादशी के प्रभाव से व्यक्ति समस्त पापकर्मों के बोझ से मुक्त हो जाता है और उसे अपार सुख-समृद्धि तथा धन-धान्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस व्रत से साधक को हर प्रकार की सिद्धि मिलती है और आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

11 जून 2026 का पंचांग

  • अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि- 11 जून 2026 को रात 10 बजकर 37 मिनट तक
  • शोभन योग- 11 जून 2026 को देर रात 1 बजे
  • रेवती नक्षत्र- 11 जून 2026 को सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक, उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जाएगा
  • 11 जून 2026 विशेष- पुरुषोत्तमी कमला एकादशी व्रत

11 जून 2026 का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:34 ए एम से 05:17 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:12 पी एम से 01:05 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:51 पी एम से 03:44 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:15 पी एम से 07:36 पी एम
  • सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 02:05 - 03:50 PM
  • मुंबई- दोपहर 02:18 - 03:57 PM
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:08 - 03:54 PM
  • लखनऊ- दोपहर 01:50 - 03:33 PM
  • भोपाल- दोपहर 02:01 - 03:43 PM
  • कोलकाता- दोपहर 01:17 - 02:59 PM
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:20 - 04:02 PM
  • चेन्नई- दोपहर 01:45 - 03:22 PM

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:22 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 7:18 बजे

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप