किस ड्राई फ्रूट की तासीर होती है सबसे ज्यादा गर्म, जानें गर्मी में इससे परहेज क्यों जरूरी है स्वास्थ्य एक घंटा पहले 2
अखरोट और चिलगोजा की तासीर सबसे गर्म मानी जाती है, इसलिए गर्मी के मौसम में इन्हें सीमित मात्रा में और भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। जानें इस मौसम में कौन से सूखे मेवे फायदेमंद हैं।

सेहत के जानकारों का मानना है कि सूखे मेवों का सेवन शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है। इनसे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, रोजाना खाने से ताकत बढ़ती है और शरीर मजबूत बनता है। हालांकि ड्राई फ्रूट्स हमेशा मौसम को ध्यान में रखकर ही खाने चाहिए। गर्मी के दिनों में खासतौर पर सूखे मेवों को पानी में भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इनकी तासीर काफी ज्यादा गर्म होती है। अगर गर्मी में अखरोट और चिलगोजा ज्यादा मात्रा में खाए जाएं तो शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और यह नुकसानदेह साबित हो सकता है।

सबसे गर्म तासीर वाला ड्राई फ्रूट कौन सा है?

अखरोट और चिलगोजा की तासीर सबसे ज्यादा गर्म होती है। वहीं बादाम को अगर सूखा खाया जाए तो उसकी तासीर भी गर्म होती है। यही वजह है कि गर्मी के मौसम में इन चीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इस मौसम में चिलगोजा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह सर्दियों में खाया जाने वाला सूखा मेवा है। अगर अखरोट और बादाम खाने हैं तो इन्हें पहले पानी में भिगो दें और सुबह छिलका उतारकर खाएं। गर्मी में पित्त दोष से प्रभावित लोगों को सूखे मेवों का सेवन कम करना चाहिए। जब भी मेवे खाएं तो उन्हें भिगोकर ही खाएं, क्योंकि बिना भिगोए खाए गए ड्राई फ्रूट्स से एसिडिटी या पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

गर्मी में कौन से सूखे मेवे खाने चाहिए?

अच्छी सेहत के लिए गर्मी के मौसम में किशमिश, बादाम और अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। इसके साथ ही सीमित मात्रा में काजू और पिस्ता भी खाए जा सकते हैं। इन्हें खाने का सबसे बेहतर तरीका यही है कि रात में सभी मेवों को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर इनका सेवन करें। ऐसा करने से इनमें मौजूद सभी पोषक तत्व शरीर में अच्छी तरह से समा जाते हैं और कोई नुकसान भी नहीं होता।

गर्मी में ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे और नुकसान

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, सूखे मेवे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें हेल्दी फैट्स, विटामिन और प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा कई दूसरे पोषक तत्व भी मेवों में मौजूद होते हैं, इसलिए सेहत के लिहाज से ये बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। ड्राई फ्रूट्स शरीर में ऊर्जा का संचार करते हैं, लेकिन इन्हें ज्यादा मात्रा में खाने से पित्त दोष बढ़ सकता है। शरीर में गर्मी बढ़ने के कारण मेवे खाने से मुंह में छाले, गैस या नाक से खून आने जैसी परेशानी हो सकती है। गर्मी में जरूरत से ज्यादा सूखे मेवे खाने से न सिर्फ पेट बल्कि आपकी त्वचा पर भी इसका हानिकारक असर पड़ सकता है और पूरे शरीर में जलन जैसी अनुभूति हो सकती है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!