गोविंदा की भांजी आरती सिंह का वेट लॉस राज: 25 दिन में 5 किलो घटाया, लौकी रही सीक्रेट डाइट जीवनशैली 16 घंटे पहले 4
टीवी अभिनेत्री आरती सिंह ने बताया कि शादी से ठीक 25 दिन पहले रात के डिनर में सिर्फ लौकी की सब्जी खाकर उन्होंने 5 किलो वजन कम किया।

टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री आरती सिंह दिग्गज एक्टर गोविंदा की भांजी और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है, जिसमें वह अपने वेट लॉस का राज खोलती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि अपनी शादी से एक महीने पहले उन्होंने डाइट में लौकी को शामिल करके 5 किलो वजन घटाया। आइए जानते हैं कि लौकी किस तरह वजन कम करने में मदद करती है और इसकी वेट लॉस रेसिपी क्या है।

लौकी को बनाया वजन घटाने का जरिया

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान आरती सिंह ने बताया कि लौकी हमेशा से उनकी डाइट का अहम हिस्सा रही है। फिट बने रहने के लिए वह वर्कआउट के साथ-साथ अपने खाने में लौकी को जरूर जगह देती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शादी से ठीक 25 दिन पहले उन्होंने रात के डिनर में सिर्फ लौकी की सब्जी खाई, जिसकी बदौलत उनका पांच किलो वजन कम हो गया।

वजन घटाने में लौकी क्यों है असरदार

लौकी फाइबर से भरपूर होती है। इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है और कैलोरी की मात्रा बेहद कम रहती है। यही वजह है कि यह बिना कैलोरी बढ़ाए शरीर को लंबे समय तक भरा हुआ रखती है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती और वजन आसानी से घटता है। इसमें मौजूद डायटरी फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन कंट्रोल करना आसान हो जाता है। लौकी में फैट न के बराबर होता है, इसलिए कोलेस्ट्रॉल भी नहीं बढ़ता। इसे एक बेहतरीन डिटॉक्सीफायर भी माना जाता है, जो शरीर से वेस्टेज बाहर निकालकर सूजन को कम करने में मदद करती है।

वेट लॉस के लिए ऐसे बनाएं लौकी की सब्जी

सबसे पहले लौकी को बारीक टुकड़ों में काट लें। एक पैन में एक चम्मच घी डालें और इसमें जीरा तथा एक हरी मिर्च का तड़का लगाएं। इसके बाद कटी हुई लौकी डाल दें। वजन घटाने के लिए सादे नमक की जगह पिंक साल्ट का इस्तेमाल करें। जब सब्जी अच्छी तरह गल जाए तो इसका सेवन करें। आप लौकी को दिन में किसी भी समय या रात में खा सकते हैं। अगर आप रात के समय सिर्फ लौकी की सब्जी खाएंगे तो वजन और तेजी से कंट्रोल होगा।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!