उपनाम: वन विभाग
भीलवाड़ा में सड़क किनारे मिला विशाल अजगर, रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
भीलवाड़ा में एक विशाल अजगर के सड़क पर निकलने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित पकड़ लिया।
बालाघाट का ऐतिहासिक रेंजर्स कॉलेज अब कहीं शिफ्ट नहीं होगा, जल्द शुरू होगी ट्रेनिंग
मध्य प्रदेश के बालाघाट स्थित प्रतिष्ठित रेंजर्स कॉलेज के अन्यत्र शिफ्ट होने की सभी अटकलों पर विराम लग गया है। अब यह ऐतिहासिक संस्थान यहीं रहकर वन रक्षकों को तैयार करना जारी रखेगा और जल्द ही इसमें नई बैच का आगमन होगा।
पूर्णिया में मकान मालिक ने तुड़वाया कमरे का फर्श, मिट्टी के नीचे से निकला जहरीले सांपों का जखीरा
बिहार के पूर्णिया जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के फर्श को खोदने पर 36 जहरीले सांप बरामद हुए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
बेंगलुरु के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चहलकदमी, लोगों में दहशत
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बायदरहल्ली इलाके में एक तेंदुए के खुलेआम घूमने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई है।
शाजापुर के कुएं में गिरे 13 हिरण और कुत्ते की मौत, आवारा कुत्ते से बचने की कोशिश में हुआ दर्दनाक हादसा
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आवारा कुत्ते से जान बचाकर भाग रहे 13 हिरणों की कुएं में गिरकर मौत हो गई, घटना के बाद वन विभाग और प्रशासन की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
सतना में बाघ की मौत का सनसनीखेज खुलासा, दो महीने तक छिपाकर रखा शव, जंगल में दफन मिला कंकाल
मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बाघ की मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के करंट से बाघ की जान चली गई और सबूत मिटाने के लिए उसे जंगल में ही दफना दिया गया।
सोलन में सुबह-सुबह शौचालय का दरवाजा खोलते ही महिला के उड़े होश, अंदर घात लगाए बैठा था खूंखार तेंदुआ, फिर जो हुआ...
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के गरखाल में एक घर के शौचालय में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। महिला की सूझबूझ और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से तेंदुए को सुरक्षित निकाला गया।
उदयपुर: सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में 22 नन्हे घड़ियालों की हुई 'किलकारी', सुरक्षा के लिए बनाया खास कवच
उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में 22 घड़ियालों का जन्म हुआ है। पिछले वर्षों में बच्चों की मृत्यु दर को देखते हुए वन विभाग ने इस बार सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम और एक नया एक्शन प्लान तैयार किया है।
भीलवाड़ा के माजी साहब का खेड़ा गांव में लेपर्ड की दस्तक, पूरी रात घरों में दुबके रहे ग्रामीण
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के एक गांव में लेपर्ड देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया है। जंगली जानवर की मौजूदगी से डरे ग्रामीणों ने एहतियात के तौर पर रातभर घरों में खुद को कैद रखा और वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
रायपुर में 30 करोड़ खर्च के बाद भी वीरान पड़ा एशिया का सबसे बड़ा बॉटनिकल गार्डन
नवा रायपुर में 12 साल पहले शुरू हुआ एशिया का सबसे बड़ा बॉटनिकल गार्डन का सपना आज सूखी झाड़ियों में तब्दील हो चुका है, जिस पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। अब सरकार इस परियोजना को पीपीपी मॉडल के जरिए पुनर्जीवित करने की योजना बना रही है।
कान्हा टाइगर रिजर्व में मानसून की दस्तक: 1 जुलाई से पर्यटकों के लिए दरवाजे बंद, सुरक्षा के लिए तैयार 1000 सुरक्षाकर्मी
मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में मानसून सीजन के कारण कोर एरिया को 30 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। वन्यजीवों की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए वन विभाग ने 17 हाथियों और 1000 कर्मियों के साथ ऑपरेशन मानसून का आगाज किया है।
पर्यटकों के लिए पहली पसंद बना वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, तीन साल में 14 लाख से ज्यादा सैलानियों ने भरी हुंकार
बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में सफारी का दौर भले ही मॉनसून के कारण रुक गया हो, लेकिन यहां आने वाले पर्यटकों की तादाद में लगातार बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है।
नैनीताल की नयना पीक घूमने का है प्लान, तो पहले जान लें वन विभाग का यह नया नियम
नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नयना पीक (चाइना पीक) के लिए वन विभाग ने पर्यटकों की संख्या सीमित कर दी है। अब प्रतिदिन केवल 150 लोग ही इस रूट पर ट्रैकिंग कर सकेंगे।
सुंदरनगर में देवदार के 25 लट्ठों की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो भागने में रहे कामयाब
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में वन विभाग और पुलिस ने अवैध कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुकेत वन मंडल के जय देवी क्षेत्र में देवदार की लकड़ियों के साथ तीन तस्करों को पकड़ा गया है।
खंडवा में वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, अतिक्रमण हटाने गए 8 कर्मचारी घायल
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में वन भूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में 8 वनकर्मी घायल हो गए हैं और विभाग की ओर से सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।