उपनाम: उत्तराखंड समाचार
उत्तराखंड में अभी और सताएगा मानसून का इंतजार, 8 जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
उत्तराखंड में मानसून के आने में 7 से 10 दिनों की देरी की संभावना है। हालांकि, IMD ने प्रदेश के 8 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
देहरादून में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या से भड़का बवाल, जानें पूरे मामले की पूरी कहानी
देहरादून के विकासनगर इलाके में भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े 45 वर्षीय विनोद कश्यप की हत्या के बाद तनाव फैल गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बीच प्रशासन ने इंटरनेट बंद कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
बेटे की चाहत में दरिंदगी: गर्भवती पत्नी को पीटा, करंट लगाया, कोख में ही बेटी ने तोड़ा दम
देहरादून के विकासनगर में बेटे की चाह में एक पति ने 8 महीने की गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा और बिजली का करंट लगा दिया, जिससे गर्भ में पल रही बच्ची की मौत हो गई। पीड़िता की हालत गंभीर है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नैनीताल डाक विभाग की अनोखी पहल: अब घर बैठे बुक होगा आधार अपॉइंटमेंट, मिलेगी कतारों से मुक्ति
नैनीताल डाक मंडल ने देश में पहली बार 'अग्रिम आधार आरक्षण' (AAP) मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिससे लोग घर बैठे ही आधार बनवाने या अपडेट कराने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे। इससे केंद्रों पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलेगी।
चूहों के बिल या किसी बड़ी आपदा की आहट? नैनीताल की पहाड़ियों में बढ़ती गतिविधि से सहमे लोग
नैनीताल की पहाड़ियों में चूहों की बढ़ती तादाद और उनके बड़े बिलों ने भूस्खलन का खतरा पैदा कर दिया है। इस अनोखी मुसीबत से निपटने के लिए नगरपालिका कृषि और उद्यान विभाग के साथ मिलकर योजना बना रही है।
खटीमा में दहेज की माँग पर बढ़ा विवाद, सदमे से दुल्हन के पिता की मौत; छत से कूदकर भागे बाराती
खटीमा के इस्लामनगर में निकाह के दौरान दहेज और मेहर की रकम को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन के पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। आक्रोशित लड़की पक्ष ने बारातियों को बंधक बनाकर पीटा, जिससे कई बाराती छत से कूदकर भाग निकले।
हरिद्वार: सर्वानंद घाट के पास तीर्थयात्रियों से भरी बस आग का गोला बनी, देहरादून से दिल्ली जा रहे थे 35 से 40 श्रद्धालु
हरिद्वार में सर्वानंद घाट के निकट देहरादून से दिल्ली जा रही एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में सवार 35 से 40 तीर्थयात्रियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई और कोई हताहत नहीं हुआ।