उपनाम: उत्तर प्रदेश अपराध
एक ही जाति के युवकों से था प्रेम, फिर भी नहीं माना पिता; बेटों के साथ दोनों बेटियों को उतार दिया मौत के घाट
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपनी ही दो बेटियों की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिनका गांव के दो युवकों से प्रेम संबंध था। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार पिता की तलाश जारी है।
लखनऊ में दो युवतियों से ज्यादती की कोशिश करने वाला ऑटो चालक मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
परीक्षा देने जा रहीं दो युवतियों को ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह ले जाने और उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश करने वाले आरोपी हसीब को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी।
बिहार के मौलाना तौसीफ रजा की चलती ट्रेन में बेरहमी से हत्या, यूपी में पकड़ा गया मुख्य आरोपी पंकज सिंह राजपूत
बरेली जीआरपी ने मौलाना तौसीफ रजा खान की हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पंकज सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि मोबाइल चोरी का इल्जाम लगाकर मौलाना को पीटा गया और फिर चलती ट्रेन से नीचे धकेल दिया गया।
जमीन भी हड़पी और खाते से ₹1930000 भी उड़ाए, बुजुर्ग के पास बचे सिर्फ ₹1099
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दबंगों ने एलआईसी का पैसा दिलाने का झांसा देकर एक अनपढ़ बुजुर्ग की जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया और उनके बैंक खाते से 19 लाख 30 हजार रुपये भी निकाल लिए।
मासूम से दरिंदगी पर तगड़ा प्रहार, सिर्फ 240 मिनट में आरोपी फरमान का मकान जमींदोज
अमरोहा में 8 वर्षीय दलित बच्ची से दरिंदगी के आरोपी फरमान के मकान को घटना के महज 4 घंटे के भीतर बुलडोजर से ढहा दिया गया। गंभीर हालत में बच्ची अस्पताल में भर्ती है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
बलिया में दियारा से अचानक गायब हुईं 11 भैंसें, खेत-खेत और गली-गली खोज में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र के जनाड़ी गांव में दियारा क्षेत्र से दो पशुपालकों की कुल 11 भैंसें लापता हो गईं। पीड़ितों ने थाने में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बेटी रात में घर से थोड़ी दूर क्या गई, पिता और चाचाओं ने 'इज्जत' के नाम पर पीट-पीटकर ले ली जान
हरदोई के संडीला इलाके में 19 वर्षीय शुभी को घर से बाहर निकलने पर पिता और चाचाओं ने मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया, फिर हत्या को सांप काटने और आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। मां की हिम्मत से सच्चाई सामने आई और पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
गाजियाबाद: शादी के छह माह बाद नवविवाहिता का शव सीढ़ियों की रेलिंग से लटका मिला, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में विवाह के छह महीने बाद एक नवविवाहिता का शव घर में सीढ़ियों की रेलिंग से लटका मिला। मायके पक्ष ने इसे दहेज हत्या बताते हुए पति समेत ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
नवविवाहिता ने 6 साल बाद पड़ोसी पैथोलॉजिस्ट पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, शादी के बाद पति को बताई पूरी सच्चाई
वाराणसी में एक नवविवाहित महिला ने 2019 में हुए दुष्कर्म को लेकर अपने पड़ोसी पैथोलॉजिस्ट के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शादी के बाद पति को आपबीती सुनाने पर उसने न्याय की लड़ाई लड़ने का फैसला किया।
एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कमलेश चौधरी, विनीत राय हत्याकांड में था वांछित
गाजीपुर पुलिस ने विनीत राय हत्याकांड के आरोपी और एक लाख के इनामी बदमाश कमलेश चौधरी को मुठभेड़ में मार गिराया। कमलेश पर कुल सात मुकदमे दर्ज थे और वह कटरा गैंग का सक्रिय सदस्य था।
यूपी में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी की ग्राइंडर से हत्या, शव बोरे में भरकर जंगल में जलाया, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
फतेहपुर में एक युवक की उसकी प्रेमिका और उसके पति ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर दूसरे जिले के जंगल में जला दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर तीन आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए सभी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।