उपनाम: उत्तर प्रदेश अपराध
अलीगढ़ में शादी बनी रणभूमि, दहेज के लालच में दूल्हे ने लहराई तलवार, दुल्हन ने ठुकराया रिश्ता
अलीगढ़ के छर्रा इलाके में दहेज की मांग को लेकर शादी के दौरान जमकर हंगामा हुआ, जहां दूल्हे ने तलवार लहराकर दहशत फैला दी। दुल्हन ने मौके पर ही शादी से इनकार कर दिया और पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है।
2 लाख रुपये में गरीब लड़कियों का सौदा: शादी का झांसा देकर राजस्थान-हरियाणा में वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेला, 7 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो गरीब और असहाय लड़कियों को शादी का लालच देकर दूसरे राज्यों में बेचता था।
फर्रुखाबाद में फौजी की बेटी ने लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, मथुरा में शादी समारोह के दौरान मर्डर की वारदात से सनसनी
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में सेना के जवान की 20 वर्षीय बेटी ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली। वहीं, मथुरा में एक विवाह समारोह के दौरान चचेरे भाई ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
मेरठ में सनसनीखेज वारदात: पति ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पत्नी की चाकुओं से गोदकर की हत्या, खुद को भी किया घायल
मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के दौरान अपनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद को भी घायल कर लिया।
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड: अब बहन निधि शुक्ला के घर पर आधी रात को बम से हमला, पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी पर लगाया गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बहुचर्चित मधुमिता शुक्ला हत्याकांड की मुख्य गवाह और उनकी बहन निधि शुक्ला के घर पर आधी रात को बम से हमला हुआ है, जिसका आरोप उन्होंने पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी पर लगाया है।
इंस्टाग्राम पर 'प्रिंस' बनकर किया प्यार, सच सामने आया तो मिली खौफनाक मौत; प्रयागराज में कब्र से निकाली गई युवती की लाश
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया था।
23 साल बाद मिला न्याय, नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पिता इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में 3 दोषी करार
लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में विक्रम यादव, पन्ना सिंह और बृजेश यादव को दोषी पाया है। इस बहुचर्चित मामले में 7 जुलाई को सजा का ऐलान किया जाएगा।
लखनऊ में पुलिस एनकाउंटर: बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर
लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया है। आरोपी बिल्डर संदीप सिंह की हत्या के मामले में मुख्य शूटर के तौर पर वांछित था।
चार महीने की रंजिश में 65 साल के बुजुर्ग की दिनदहाड़े हत्या, बांस से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में चार महीने पुरानी रंजिश के चलते 65 वर्षीय मोहम्मद समी की बांस से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपी राजकुमार उर्फ राजू अपनी पत्नी की खुदकुशी के लिए मृतक के बेटे को जिम्मेदार मानता था।
गेम खिलाने के बहाने ले जाकर तीन साल की बच्ची से दरिंदगी, पड़ोस का नाबालिग हिरासत में
बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के नाबालिग किशोर पर तीन साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप लगा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिर्जापुर: गौ तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली, तीन दबोचे गए
विंध्याचल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से पांच गौवंश के साथ हथियार और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप बरामद की है।
वाराणसी में 'सिल्क साड़ी' के डिब्बों में छिपा 123 किलो गांजा बरामद, फर्जी रसीदों से चल रहा था तस्करी का खेल
वाराणसी एसटीएफ और एनसीबी की संयुक्त टीम ने रोहनिया के एक कूरियर गोदाम में छापा मारकर 'सिल्क साड़ी' के पैकेटों में छिपाया गया 123 किलो गांजा पकड़ा, जिसकी बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। आजमगढ़ के एक मुख्य तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
मुजफ्फरनगर: युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर जंगल में पांच युवकों ने किया गैंगरेप, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 24 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 13 जून को FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
बहन की हत्या कर खुद थाने पहुंचा भाई, पुलिस के सामने कुबूला अपना जुर्म
फतेहपुर जिले में एक युवक ने प्रेम-प्रसंग के चलते अपनी 19 वर्षीय बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंकने के बाद खुद पुलिस चौकी पहुंचकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव बरामद कर लिया है।
ऑपरेशन लंगड़ा का असर: गाजियाबाद में 50 हजार का इनामी और आजमगढ़ में हत्यारोपी मुठभेड़ में धराया
उत्तर प्रदेश पुलिस के 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत गाजियाबाद में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश और आजमगढ़ में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा गया। दोनों ही मामलों में आरोपियों के पैरों में गोली लगी।