उत्तर प्रदेश
एक घंटा पहले
2
विचारों
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक नर्सिंग छात्रा की मौत के मामले में अहम जानकारी सामने आई है। मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना सारनाथ क्षेत्र में स्थित एक बॉयज हॉस्टल की पांचवीं मंजिल की सीढ़ियों पर इस छात्रा का शव बरामद हुआ था।
घटनास्थल पर क्या मिला
सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और मृत युवती के शव की जांच की तो उसके निजी अंग से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ पाया गया। मौत के कारण को लेकर शुरुआत में कई तरह की बातें सामने आईं, जिनमें प्रमुख रूप से छात्रा के गर्भवती होने की चर्चा जोर पकड़ रही थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस पूरे मामले से पर्दा उठ गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
रिपोर्ट के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव की वजह गर्भपात नहीं, बल्कि जघन्य शारीरिक संबंध था, जिसके चलते निजी अंग से अधिक रक्तस्राव हुआ। वाराणसी पुलिस के एडीसीपी वरुणा जोन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मौत से पहले युवती ने अपने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, जिसके कारण उसकी बच्चेदानी में चोट पहुंची और यही रक्तस्राव का कारण बनी।
रक्तस्राव के बाद भाग गया प्रेमी
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद जब युवती को रक्तस्राव शुरू हुआ तो प्रेमी ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन जब वह अचेत हो गई तो आरोपी डर के मारे मौके से फरार हो गया। समय पर इलाज न मिल पाने और देर हो जाने के कारण युवती की मौत हो गई।
हॉस्टल में रहने वाले युवक से पुराना संबंध
पुलिस ने बताया कि मृत नर्सिंग छात्रा का संबंध बॉयज हॉस्टल की पांचवीं मंजिल पर रहने वाले युवक से था। यह रिश्ता काफी पुराना था और छात्रा अक्सर इस हॉस्टल में आती-जाती रहती थी। बीते दस जून को भी वह सुबह नौ बजे हॉस्टल पहुंची थी और इसके बाद उसकी मौत हो गई।
जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और पूरी तफ्तीश के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments
0 comment