कानपुर: थाने के अंदर खड़ा सीज डंपर ही चोरी, हड़कंप के बाद पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला उत्तर प्रदेश एक घंटा पहले 1
कानपुर के पनकी थाने परिसर में आरटीओ द्वारा सीज कर खड़ा कराया गया डंपर ही चोरी हो गया, जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कड़े सर्च ऑपरेशन के बाद अगले दिन शाम को बिधनू इलाके से डंपर बरामद कर लिया गया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया।

कानपुर से सामने आया एक मामला पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। यहां पुलिस की निगरानी के बीच एक बड़ी चोरी हो गई और वह भी किसी मामूली सामान की नहीं, बल्कि पूरे डंपर की। हैरानी की बात यह कि यह डंपर कहीं बाहर से नहीं, बल्कि थाने के भीतर से ही गायब कर दिया गया। जब इसकी जानकारी पुलिसकर्मियों को मिली तो पूरे महकमे में हड़कंप मच गया और आला अफसरों के भी हाथ-पांव फूल गए। तत्काल कई टीमें बनाकर डंपर की तलाश शुरू कराई गई।

पनकी थाने से गायब हुआ सीज किया गया डंपर

यह पूरा मामला पनकी थाने का है, जहां पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। आरटीओ की ओर से सीज करके थाना परिसर में खड़ा कराया गया डंपर ही चोरी हो गया। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई और सवाल उठने लगा कि आखिर थाने के अंदर से डंपर गायब कैसे हो गया।

सुबह 7 बजे सीज हुआ था डंपर

मिली जानकारी के अनुसार, आरटीओ विंध्याचल गुप्ता ने शनिवार सुबह करीब 7 बजे इस डंपर को सीज किया था और सुरक्षा के मद्देनजर उसे पनकी थाना परिसर में खड़ा कराया था। लेकिन कुछ ही देर बाद डंपर वहां से गायब हो गया। थाने से गाड़ी चोरी होने की खबर मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। फौरन पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

बिधनू इलाके से बरामद हुआ डंपर

कड़े सर्च ऑपरेशन के बाद अगले दिन शाम को पुलिस ने डंपर को बिधनू इलाके से बरामद कर लिया। इस पूरे मामले पर डीसीपी वेस्ट कासिम आब्दी मीडिया के सामने आए।

डीसीपी ने बताई पूरी कहानी

डीसीपी वेस्ट कासिम आब्दी ने बताया कि शनिवार देर रात एआरटीओ की ओर से एक डंपर सीज किया गया था, जिसमें एक ट्रक था और उसमें कुछ सामान भी लदा हुआ था। अगले दिन जब देखा गया तो डंपर वहां से गायब मिला।

उन्होंने बताया कि इसके बाद तत्काल चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया, क्योंकि जो ड्राइवर था वह उसे लेकर वहां से फरार हो गया था। मामले में टीमें लगाई गईं और उसी दिन शाम को ट्रक बरामद कर लिया गया। ड्राइवर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। फिलहाल इस मामले में ट्रक मालिक की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!