लखनऊ में दो युवतियों से ज्यादती की कोशिश करने वाला ऑटो चालक मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली उत्तर प्रदेश एक महीने पहले 39
परीक्षा देने जा रहीं दो युवतियों को ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह ले जाने और उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश करने वाले आरोपी हसीब को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी।

लखनऊ में परीक्षा देने निकलीं दो युवतियों के साथ दरिंदगी की कोशिश करने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। आरोपी ने पहले दोनों युवतियों को चारबाग बस अड्डे से अपने ऑटो में बैठाया और इसके बाद उन्हें एक सुनसान इलाके में ले जाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने दोनों के साथ मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

हरदोई के मिर्जानपुर गांव का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हसीब के रूप में हुई है, जो हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र स्थित मिर्जानपुर गांव का निवासी है। फिलहाल वह लखनऊ के पारा इलाके में रह रहा था। बताया जा रहा है कि 7 जून यानी रविवार सुबह दोनों युवतियां परीक्षा देने जा रही थीं। इसी दौरान चारबाग बस अड्डे के पास आरोपी ने उन्हें आलमबाग छोड़ने के बहाने अपने ऑटो में बैठा लिया।

आरोप है कि रास्ते में वह ऑटो को पारा थाना क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड के नजदीक एक सुनसान जगह पर ले गया और वहां दोनों युवतियों से जबरदस्ती करने लगा। जब युवतियों ने इसका विरोध किया तो उसने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। किसी तरह पीड़िता पुलिस तक पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के ऑटो को घेरने की कोशिश की, लेकिन खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में जा लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि हसीब पहले भी इसी तरह की वारदात में शामिल रहा है। साल 2024 में हरदोई के संडीला इलाके में उसने एक महिला को ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया था और उस मामले में वह जेल भी जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

चेतन तिवारी पाबना के उत्तर प्रदेश संवाददाता हैं और राज्य की राजनीति, प्रशासन तथा जमीनी मुद्दों को कवर करते हैं। लखनऊ में रहते हुए वे जिलों से लेकर विधानसभा तक की खबरें संतुलित रिपोर्टिंग के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। आम लोगों के मुद्दों और स्थानीय घटनाओं पर उनका खास फोकस रहता है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप