लखनऊ में 9 वर्ष की मूक-बधिर बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोस में रहने वाले नाबालिग पर आरोप उत्तर प्रदेश एक घंटा पहले 1
लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र की मौलानगरी में 9 साल की मूक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर पर है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सआदतगंज थाना क्षेत्र की मौलानगरी में 9 साल की एक मूक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वारदात को पड़ोस में ही रहने वाले एक नाबालिग ने अंजाम दिया है। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी और गुस्से का माहौल बन गया है।

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया

एक मासूम बच्ची के साथ हुई इस दरिंदगी ने स्थानीय लोगों को हिलाकर रख दिया है और क्षेत्र में इसके खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सआदतगंज पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने क्या कहा

सआदतगंज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की इस घटना को लेकर पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, "आज दिनांक 11.06.2026 को थाना सआदतगंज क्षेत्रान्तर्गत डायल-112 के माध्यम से मौलानगरी इलाके में एक 09 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल एवं पूछताछ की। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि यह घटना पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले एक 16 वर्षीय बाल अपचारी द्वारा कारित की गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़िता एवं उसके परिजनों से बातचीत कर आवश्यक तथ्य संकलित किए तथा नियमानुसार आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।"

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस ने आगे बताया, "पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है तथा प्राप्त तहरीर/प्रार्थना पत्र के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की गहन विवेचना करते हुए सभी उपलब्ध साक्ष्यों एवं परिस्थितिजन्य तथ्यों का संकलन किया जा रहा है।"

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!