उपनाम: शरद पवार
कांग्रेस में नहीं होगा एनसीपी (शरदचंद्र पवार) का विलय, शरद पवार ने अटकलों पर लगाया पूर्णविराम
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी के विलय की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो पार्टी में कोई टूट होगी और न ही इसका कांग्रेस में विलय होगा।
कांग्रेस और एनसीपी के विलय की सुगबुगाहट तेज, शीर्ष स्तर पर मंथन जारी
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, जहां सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और एनसीपी के बीच फिर से विलय को लेकर गंभीर चर्चा चल रही है।
क्षेत्रीय दलों का 'भविष्य' शरद पवार ने दो साल पहले ही भांप लिया था, टीएमसी-एनसीपी को लेकर कही थी बड़ी बात
तृणमूल कांग्रेस के कांग्रेस में विलय की अटकलों के बीच शरद पवार का दो साल पुराना बयान फिर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आने वाले वर्षों में कई क्षेत्रीय दल कांग्रेस के करीब आ सकते हैं या उसमें विलय पर विचार कर सकते हैं।
'कांग्रेस डूबता जहाज नहीं', संजय राउत ने बताया पार्टी को मजबूत बनाने का तरीका
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कांग्रेस को 'डूबता जहाज' कहे जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी छोड़ चुके नेताओं को फिर एकजुट होना चाहिए और इसके लिए शरद पवार से पहल करने की अपील की।
NCP (SP) का कांग्रेस में विलय होगा या नहीं? सुप्रिया सुले और रोहित पवार के बयानों ने बढ़ाई सरगर्मी
शरद पवार की पार्टी एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के कांग्रेस में संभावित विलय की चर्चा महाराष्ट्र की सियासत में गरमाई है। संजय राउत के सुझाव और सुप्रिया सुले-रोहित पवार की प्रतिक्रियाओं के बाद इन अटकलों को और हवा मिल गई है।
विपक्षी एकता पर संजय राउत का बड़ा सुझाव, बोले- शरद पवार पहल करें और समान विचारधारा वाले दल कांग्रेस में आएं
शिवसेना-UBT नेता संजय राउत ने कांग्रेस से अलग हुए समान विचारधारा वाले दलों के एक साथ आने की वकालत की है। उन्होंने इस पहल के लिए शरद पवार से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।
एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी पर शरद पवार का हमला- 'किस्तों में झटके देने की राजनीतिक कीमत चुकानी होगी'
घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ने पर एनसीपी (शप) प्रमुख शरद पवार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बार-बार बढ़ रही महंगाई का बोझ आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी।