उपनाम: स्वास्थ्य विभाग
गाजियाबाद: 11 सरकारी अस्पतालों में लगी AI मशीनें, अब मिनटों में होगी कैंसर और रक्त विकारों की पहचान
गाजियाबाद के स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में बड़ी पहल करते हुए 11 डिजिटल माइक्रोस्कोपी मशीनें लगाई हैं, जो AI तकनीक से खून की बीमारियों और कैंसर का पता बेहद कम समय में लगाएंगी।
कुल्लू अस्पताल बवाल: नर्स रेश्मा भी सस्पेंड, भड़के डॉक्टरों ने बंटी सराजी और अन्य के खिलाफ दी शिकायत
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद उपजे विवाद में डॉक्टर और नर्सों पर कार्रवाई के बाद अब चिकित्सा जगत लामबंद हो गया है। डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
महाराष्ट्र में अवैध IVF और सोनोग्राफी सेंटरों पर अब चलेगा डंडा, सरकार बनाएगी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में अवैध रूप से संचालित आईवीएफ और सोनोग्राफी केंद्रों पर नकेल कसने के लिए एक विशेष जांच दल का गठन करने का फैसला किया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के तहत मकोका (MCOCA) लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।
सागर में बच्चे की आंखों की रोशनी जाने का मामला, CMHO ने दावों को नकारा तो पिता ने बयां किया अपना दुख
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक डेढ़ साल के बच्चे की आंखों की रोशनी जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है, जहां सीएमएचओ ने लापरवाही के आरोपों को खारिज करते हुए जांच जारी रखने की बात कही है।
झारखंड के पलामू में रहस्यमयी बीमारी से कोहराम, एक ही परिवार के 5 लोगों ने तोड़ा दम
झारखंड के पलामू जिले के एक गांव में अज्ञात बीमारी ने पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। गांव में व्याप्त दहशत के बीच स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
कुल्लू महिला मौत मामला: आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे नेता, अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक महिला की मौत के बाद अस्पताल में जारी आमरण अनशन का मुद्दा गरमा गया है, जहां स्थानीय नेताओं के पहुंचने के साथ ही सरकार ने भी सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है।
कुल्लू अस्पताल में बवाल: महिला की मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, 'मंजू हम शर्मिंदा हैं' के नारों से गूंजा परिसर
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद भारी हंगामा देखने को मिला है, जहाँ आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल परिसर के अंदर घुसकर लापरवाही बरतने वाले स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के नौ दिन बीत जाने के बाद भी उचित क...
सागर में डॉक्टर की घोर लापरवाही, गलत इलाज से 19 महीने के मासूम ने खोई आंखों की रोशनी
सागर जिले के बंडा सिविल अस्पताल में एक डॉक्टर की बड़ी चूक सामने आई है, जहां गलत उपचार के कारण एक साल सात महीने के बच्चे की दृष्टि हमेशा के लिए चली गई।
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का खौफ: 3 बच्चियों की मौत के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
झारखंड के जमशेदपुर के पोटका इलाके में ब्रेन मलेरिया के तेजी से फैलते संक्रमण ने तीन मासूम बच्चियों की जान ले ली है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने आपात बैठक बुलाकर स्वास्थ्य विभाग को युद्धस्तर पर राहत कार्य...
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा विभाग में करोड़ों का बड़ा घोटाला, पूर्व डीजी समेत 3 अधिकारी गिरफ्तार
दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच ने करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की पूर्व महानिदेशक डॉ. वत्सला अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक तीन अधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
राजस्थान प्रसूता मौत मामला: ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन पर एक्शन, जैक्सन लैबोरेट्रीज़ का लाइसेंस रद्द
राजस्थान में प्रसूताओं की मौत के मामले के बाद केंद्र सरकार ने जैक्सन लैबोरेट्रीज़ की विनिर्माण इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में दवाओं की गुणवत्ता और मानकों में भारी खामियां पाई गई हैं।
पटना के PMCH में स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य को पद से हटाया
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के औचक निरीक्षण के दौरान पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह गायब मिले थे, जिसके बाद उन पर गाज गिरी है।
मोतिहारी में बंद अस्पताल के अंदर मिला नवजात, छापेमारी में सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई
बिहार के मोतिहारी में प्रशासन ने दो निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की है। एक बंद क्लिनिक के अंदर नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनकर अधिकारियों ने ताला तोड़कर उसे रेस्क्यू किया, जहां कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं था।
दिल्ली का 600 करोड़ रुपये का हेल्थ स्कैम, ईडी ने शुरू की जांच, मांगे खरीद के दस्तावेज
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में हुए 600 करोड़ रुपये के कथित हेल्थ स्कैम की जांच प्रवर्तन निदेशालय ने तेज कर दी है। विभाग से टेंडर से लेकर भुगतान तक के सभी अहम दस्तावेज तलब किए गए हैं।
सोनीपत में लापरवाही का बड़ा मामला: 7 महीने के मासूम की संदिग्ध मौत, क्लीनिक छोड़ फरार हुआ डॉक्टर
हरियाणा के सोनीपत में भीषण गर्मी के बीच 7 महीने के बच्चे की मौत ने सबको झकझोर दिया है। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत दवा देने का गंभीर आरोप लगाया है।