उपनाम: स्वास्थ्य विभाग
पावटा अस्पताल में प्रसूताओं की बिगड़ी हालत पर जिला प्रशासन सख्त, ऑपरेशन थिएटर सील
पावटा अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद कई महिलाओं की तबीयत अचानक खराब होने का मामला सामने आया है। जिला कलक्टर ने अस्पताल का दौरा कर गायनी ऑपरेशन थिएटर को जांच पूरी होने तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।
पीबीएम अस्पताल से अच्छी खबर: दो और गंभीर प्रसूताओं की सेहत में सुधार, एम्स टीम रख रही नजर
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में दो गंभीर मरीजों की हालत तेजी से सुधर रही है। एम्स नई दिल्ली के निर्देश पर बनी उच्च स्तरीय समिति लगातार इलाज की निगरानी कर रही है।
गाजियाबाद के सीवरेज पानी में मिला पोलियो वायरस, हरकत में आईं 107 टीमें
गाजियाबाद के डूंडाहेड़ा एसटीपी के दूषित पानी के नमूने में वैक्सीन-व्युत्पन्न पोलियोवायरस टाइप-1 की पुष्टि हुई है। इसके बाद 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की 107 टीमें घर-घर सर्वे और पोलियो ड्रॉप पिलाने में जुट गई हैं।
हरियाणा में नर्सिंग स्टाफ का गुस्सा फूटा, सम्मान और सुरक्षा की मांग पर सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग कर्मचारियों ने सम्मान और सुरक्षा की मांग को लेकर विरोध जताया। यमुनानगर सिविल अस्पताल में दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल हुई और कर्मचारियों ने महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया से सार्वजनिक माफी की मांग की।
वायनाड के सरकारी स्कूल में अचानक बीमार पड़े 150 बच्चे, एक शिक्षक भी प्रभावित; सात दिन के लिए स्कूल बंद
केरल के वायनाड जिले के एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में करीब 150 बच्चों को बुखार और उल्टी की शिकायत के बाद इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जिनमें से 38 बच्चे अस्पताल में हैं। एहतियात के तौर पर स्कूल में एक सप्ताह की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
मंदसौर के गांधीसागर में रहस्यमयी बीमारी से दहशत, 68 लोग चपेट में और तेजी से गिर रहे प्लेटलेट्स
मंदसौर जिले के गांधीसागर इलाके में करीब 68 संदिग्ध मरीज सामने आए हैं, जिनमें प्लेटलेट्स तेजी से घट रहे हैं। शुरुआती जांच में न डेंगू मिला और न ही सामान्य वायरल, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने विशेष जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश में एचआईवी का खतरनाक रुझान: जांच घटी, फिर भी दोगुने हुए मामले, मां से बच्चों तक फैल रहा संक्रमण
इंदौर में एचआईवी जांच की संख्या 1.47 लाख से घटकर करीब 85 हजार रह गई, मगर पॉजिटिव मामले 492 से बढ़कर 615 हो गए और संक्रमण दर दोगुनी होकर 0.72 प्रतिशत पर पहुंच गई। साथ ही राज्य में संक्रमित गर्भवती महिलाओं की संख्या बढ़ रही है और कई नवजात मां से संक्रमित मि...