उपनाम: सूर्यकुमार यादव
रन भी नहीं, टीम में जगह भी नहीं—फिर भी रिटायरमेंट क्यों नहीं? सूर्यकुमार की कहानी का बड़ा सच
सूर्यकुमार यादव खेलना जारी रखना चाहते थे, मगर अंतिम फैसला चयनकर्ताओं का था और उन्होंने आगे देखने का रास्ता चुना। ऐसे में उनसे संन्यास की उम्मीद करना न तो उचित है और न ही व्यावहारिक।
टी20 कप्तानी गंवाने के तुरंत बाद सूर्यकुमार के सामने श्रेयस अय्यर का दमदार जवाब, बल्ले से मचाया धमाल
टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनने के कुछ ही घंटों बाद श्रेयस अय्यर ने मुंबई टी20 लीग में सूर्यकुमार यादव की टीम के खिलाफ 61 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने।
Public opinion: 'हमारा सूर्या लौटकर आएगा', टी20 टीम से बाहर किए जाने पर बोले सूर्यकुमार यादव के गांव वाले
टी20 टीम से बाहर किए जाने और कप्तानी छिनने के बाद सूर्यकुमार यादव के पैतृक गांव हथौड़ा में मायूसी है, लेकिन गांव के युवा और क्रिकेट प्रेमी उनकी जोरदार वापसी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।
कप्तानी गंवाते ही और खतरनाक हुए सूर्यकुमार यादव, 200 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन; श्रेयस अय्यर की टीम को दी कड़ी चुनौती
टी20 मुंबई लीग 2026 में कप्तानी छिनने के बाद सूर्यकुमार यादव ने महज 24 गेंदों में 48 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन नए भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में 61 रन बनाकर अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी।
टीम इंडिया से बाहर होते ही सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया, इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखे महज 11 शब्द
टी20 कप्तानी और टीम से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर छोटा-सा संदेश साझा कर नई टीम को शुभकामनाएं दीं। श्रेयस अय्यर को इस फॉर्मेट का नया कप्तान बनाया गया है।
टीम इंडिया का चयन आज दोपहर 1 बजे, श्रेयस अय्यर को मिल सकती है टी20 की कमान
बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम चुनेगी और दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान बनाए जाने की चर्चा है, जबकि सूर्यकुमार यादव की जगह पर सवाल खड़े हैं।
साजिश या प्रदर्शन की मार? जानिए वो तीन वजहें जिनके चलते सूर्यकुमार यादव से छिनी टी-20 कप्तानी
तीन महीने पहले भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव अब टीम इंडिया के टी-20 कप्तान नहीं रहे और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी जा रही है। बढ़ती उम्र, गिरते बल्लेबाजी प्रदर्शन और गंभीरता पर उठे सवाल इस बदलाव की बड़ी वजहें मानी जा रही हैं।
सूर्या को कप्तानी से हटाना सही नहीं—पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की दो टूक, बोले- उसका उप-कप्तान तैयार करो
टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म और कप्तानी पर छिड़ी बहस के बीच पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि इस वक्त सूर्या को हटाना जल्दबाजी होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर श्रेयस अय्यर या रजत पाटीदार जैसे...
बतौर कप्तान टी20 में कैसा है श्रेयस अय्यर का बल्लेबाजी रिकॉर्ड? संभाल चुके हैं 114 मैचों की कमान
श्रेयस अय्यर जल्द ही टीम इंडिया की टी20 कप्तानी की कमान संभालने वाले हैं। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अब तक 114 टी20 मैचों में कप्तानी कर चुके श्रेयस का बल्ले से रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट, श्रेयस अय्यर सबसे आगे; गंभीर चाहते हैं संजू सैमसन
आयरलैंड दौरे से पहले भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। खबरों के अनुसार चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव को हटाने के मूड में हैं, जबकि श्रेयस अय्यर सबसे बड़े दावेदार और संजू सैमसन कोच गौतम गंभीर की पसंद बताए जा रहे हैं।
कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव का दमदार सफर, 52 में से 42 टी20 मुकाबलों में टीम इंडिया रही विजयी
बतौर टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है, जिसमें 52 में से 42 मैचों में जीत और कोई भी सीरीज न गंवाने का आंकड़ा शामिल है। हालांकि बल्ले से उनके कमजोर प्रदर्शन के चलते कप्तानी और टीम में जगह दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सूर्यकुमार यादव से वापस ली गई टी20 कप्तानी, अगले 24 घंटे में सामने आएगा नए कप्तान का नाम
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने के महज तीन महीने बाद बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया है। माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे में टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान के नाम पर फैसला हो जाएगा।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट, टी20 की अगुवाई के लिए श्रेयस अय्यर सबसे प्रबल दावेदार
बीसीसीआई ने टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने का मन बना लिया है और जल्द नए कप्तान का ऐलान संभव है, जिसकी दौड़ में श्रेयस अय्यर सबसे आगे माने जा रहे हैं।