उपनाम: रिश्वतखोरी
SFIO डिप्टी डायरेक्टर समेत 3 लोग गिरफ्तार, 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का लगा है गंभीर आरोप
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने डीएचएफएल मामले की जांच के दौरान रिश्वतखोरी करने के आरोप में सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस के एक वरिष्ठ अधिकारी और दो अन्य को हिरासत में लिया है।
हरियाणा: रोहतक डबल मर्डर केस में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ एएसआई, 10 हजार रुपये की घूस ले रहा था आरोपी
रोहतक में लिव-इन कपल की हत्या के मामले में झज्जर विजिलेंस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।
वैशाली: 'ऊपर तक पैसा जाता है' वाले वायरल ऑडियो पर एसएसपी का कड़ा एक्शन, दो पुलिसकर्मी निलंबित
बिहार के वैशाली जिले में पुलिसकर्मियों का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है, जिसमें थाने से अपराधियों को छोड़ने के बदले रिश्वत लेने की बात कही गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने दो पुलिस अधिकारियों पर तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार...
बरनाला: DDR की कॉपी के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, थाने में ही युवक ने खाया जहर
पंजाब के बरनाला जिले के धनोला पुलिस स्टेशन में एक युवक ने पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया। युवक का दावा है कि कार की आग से जुड़ी रिपोर्ट के लिए उससे पैसे मांगे गए थे।
हरियाणा में सीआईडी इंस्पेक्टर का खेल खत्म, 5 लाख की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया गिरफ्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एसीबी ने सीआईडी के एक इंस्पेक्टर को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली कर रहा था।
CBI की बड़ी कार्रवाई: MCD के वरिष्ठ अधिकारी समेत 3 गिरफ्तार, 15 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरे गए
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नई दिल्ली में एमसीडी के एक वरिष्ठ सचिवालय सहायक और दो अन्य को 15 लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है, साथ ही भारी मात्रा में नकदी भी बरामद की गई है।
सुकमा में भ्रष्टाचार का खेल: 16 लाख के एरियर के बदले रिश्वत मांगते पकड़ा गया शिक्षा अधिकारी
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एसीबी ने कोंटा के खंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला कर्मचारी का बकाया भुगतान करने के एवज में 10 हजार रुपये की घूस ली थी।
अररिया में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
अररिया में निगरानी विभाग की टीम ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को रिश्वतखोरी के आरोप में रंगे हाथों दबोचा है। अधिकारी पर 17 लाख रुपये की मशीन दिलाने के नाम पर घूस मांगने का आरोप है।
बांका: जिला परिषद कार्यालय में विजिलेंस का छापा, जेई और क्लर्क 1.26 लाख रुपये घूस लेते हुए धराए
बिहार के बांका में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने जिला परिषद कार्यालय में बड़ी छापेमारी की। इस दौरान एक जेई और क्लर्क को सड़क निर्माण कार्य की फाइल पास करने के बदले रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया।
बिहार में भ्रष्टाचार: मंत्री लखींद्र पासवान के सामने ही कर्मचारी ने फोन पर मांग ली 50 हजार की रिश्वत, खुला राज
बिहार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखींद्र पासवान के सामने ही एक डाटा एंट्री ऑपरेटर ने फोन पर फरियादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग ली।
भोपाल नापतौल विभाग में बड़ा घूसकांड: लोकायुक्त पुलिस ने सेवानिवृत्त निरीक्षक को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, प्रभारी डिप्टी कंट्रोलर भी नामजद
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने नापतौल विभाग में चल रहे अवैध वसूली के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है, जो प्रभारी डिप्टी कंट्रोलर के इशारे पर रिश्वत ले रहा था।
पटना में स्कूल प्रिंसिपल का शर्मनाक कारनामा, सर्टिफिकेट के नाम पर मांगे 50 हजार, विजिलेंस ने धर दबोचा
पटना के संपतचक स्थित कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निगरानी विभाग की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई एक प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में घूस की मांग करने के बाद की गई है।
नीमच में घूसखोरी का बड़ा खेल, एक लाख रुपये की रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के नीमच जिले में लोकायुक्त ने आदिम जाति कल्याण विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों ने एक महिला कर्मचारी से रुका हुआ वेतन जारी करने के एवज में रुपयों की मांग की थी।
सेवानिवृत्ति से 7 दिन पहले विजिलेंस के जाल में फंसा इंजीनियर, घर की छत पर मिला आलीशान स्विमिंग पूल
ओडिशा में एक कार्यकारी इंजीनियर को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उसकी सेवानिवृत्ति से ठीक एक सप्ताह पहले हुई है।
पाली में एसीबी का बड़ा एक्शन: गाड़ी लगाने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते लेखाकार गिरफ्तार
राजस्थान के पाली में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने चिकित्सा विभाग के एक लेखाकार को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी ने वाहन लगाने के बदले रिश्वत की मांग की थी।