उपनाम: रिश्वतखोरी
रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया डीसी कार्यालय का सहायक, आर्म लाइसेंस और होमगार्ड भर्ती के नाम पर मांगी थी रकम
करनाल में एसीबी ने जिला उपायुक्त कार्यालय के एक सहायक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी पर शस्त्र लाइसेंस और होमगार्ड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के नाम पर मोटी रकम मांगने का आरोप है।
केडीए रिश्वत प्रकरण: भ्रष्टाचार की कड़ी में और कौन शामिल? एसीबी ने दोबारा छानबीन तेज की
कोटा विकास प्राधिकरण में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने पूरे प्रकरण की नए सिरे से पड़ताल शुरू कर दी है। जांच एजेंसी यह पता लगा रही है कि रिश्वत की इस शृंखला में और कौन-कौन शामिल था।
नकली बीज मामले में एसीबी का शिकंजा, राज्य बीज निगम के निदेशक सहित पांच हिरासत में, करोड़ों रुपये नकद जब्त
राजस्थान में नकली बीज और कथित भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी ने राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। निदेशक के घर से 2.44 करोड़ रुपये और उनके भानजे से 85 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।
ओडिशा: भद्रक आयकर दफ्तर का ऑफिस सुपरिटेंडेंट रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सीबीआई की कार्रवाई
भद्रक के आयकर कार्यालय में तैनात ऑफिस सुपरिटेंडेंट रमेश कुमार महांति को सीबीआई ने 4,000 रुपये रिश्वत लेते मौके पर पकड़ लिया। शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की मांग की गई थी और 3 जून 2026 को ट्रैप ऑपरेशन में कार्रवाई हुई।