उपनाम: राजस्थान न्यूज
जयपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: थाने से सिर्फ 1 किमी दूर बेखौफ चलता रहा बारूद का धंधा, एक धमाके में गईं 8 जानें
जयपुर के खोह नागोरियान में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग और धमाके से 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा और दो सगे भाई भी शामिल हैं। यह फैक्ट्री पुलिस थाने से महज 1 किमी दूर पिछले दो साल से चल रही थी।
चाय पीने जा रहे दो दोस्तों को थार ने रौंदा, सैकड़ों मीटर तक घसीटा; एक की मौत, भड़के लोगों ने गाड़ी जलाई
कोटा के नान्ता थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मारकर सैकड़ों मीटर तक घसीटा, जिसमें 18 साल के कौशल की मौत हो गई और रामदेव गंभीर रूप से घायल है। गुस्साए लोगों ने मौके पर थार में आग लगा दी, जबकि चालक फरार हो गया।
राजस्थान: न शादी, न अपना परिवार... फिर भी इस शख्स को 60 हजार 'बच्चे' कहते हैं पिता, वजह कर देगी हैरान
राजस्थान के एक व्यक्ति को हजारों जरूरतमंद बच्चे अपना अभिभावक मानते हैं। बिना किसी जैविक रिश्ते के उसके करीब 60 हजार 'बच्चे' हैं, और इसके पीछे की वजह बेहद प्रेरणादायक है।
जयपुर के नंदपुरी में सड़क चौड़ीकरण के लिए धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर, इंटरनेट 24 घंटे और बंद
जयपुर के नंदपुरी इलाके में जेडीए ने सड़क चौड़ीकरण के लिए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक मस्जिद, एक मजार, एक सत्संग भवन और दो मंदिरों समेत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। साथ ही पूरे इलाके में इंटरनेट सेवा 9 जून रात 12 बजे तक बंद रखी गई है।
जयपुर: साइकिल चलाने निकली 16 साल की किशोरी का शव अपार्टमेंट के पोर्च में मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
जयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में साइकिलिंग के लिए निकली 16 वर्षीय किशोरी का शव कुछ घंटों बाद एक अपार्टमेंट के पोर्च में मिला। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस खुदकुशी और हत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।
बालोतरा में शराब के नशे में धुत चालक ने राहगीरों को रौंदा, एक की मौत; पांच घायल
बालोतरा के हाउसिंग बोर्ड बिजलीघर के पास नशे में धुत वाहन चालक ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बांदीकुई मॉब लिंचिंग: इंसाफ की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ीं सास-बहू, बोलीं- बाबा किरोड़ी के आने पर ही उतरेंगे
दौसा के बांदीकुई में मॉब लिंचिंग के शिकार दिनेश मीणा की मां और पत्नी शनिवार सुबह से पंचायत समिति की पानी की टंकी पर चढ़ी हुई हैं। परिवार का कहना है कि जब तक मंत्री किरोड़ी लाल मीणा मौके पर नहीं पहुंचते, महिलाएं नीचे नहीं उतरेंगी।
पाली: सात समंदर पार बसे राहुल सिंह चौहान को नहीं भूली गांव की पाठशाला, स्कूल के लिए भेजे 4 लाख रुपये
पाली जिले के जवाली गांव के प्रवासी भामाशाह राहुल सिंह चौहान ने विदेश में रहते हुए अपने गांव के राजकीय स्कूल के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद भेजी है। यह राशि जिला कलेक्टर की 'आओ गांव चलें' मुहिम के तहत स्कूल का भव्य मुख्य द्वार बनाने में खर्च होगी।
दिल्ली की आग की दहशत बरकरार, अब भिवाड़ी की मेटल फैक्ट्री में लगी भीषण आग; चार कर्मचारी झुलसे
भिवाड़ी के यूआईटी औद्योगिक क्षेत्र की रामको मेटल फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई, जिसमें चार लोग झुलस गए और तीन को दिल्ली रेफर किया गया है। आग में ट्रैक्टर समेत कई वाहन जलकर राख हो गए।
कोटा में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र ने हॉस्टल में फंदा लगाकर दी जान
कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। यूपी के संत कबीर नगर का रहने वाला यह छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
ट्रोलिंग और अश्लील टिप्पणियों से आहत जोधपुर की कंटेंट क्रिएटर ने पिया जहर, हालत गंभीर
जोधपुर की महिला कंटेंट क्रिएटर अनीता बिश्नोई ने लगातार सोशल मीडिया ट्रोलिंग और आपत्तिजनक टिप्पणियों से परेशान होकर जहर पी लिया। घटना से कुछ घंटे पहले उन्होंने फेसबुक पर भावुक पोस्ट साझा की थी और अब वे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
दिल्ली अग्निकांड के बाद जयपुर सतर्क, होटलों में फायर सेफ्टी का बड़ा ऑडिट, लोगों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
दिल्ली के होटल अग्निकांड के बाद जयपुर में होटलों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच शुरू कर दी गई है। तीन और पांच सितारा से लेकर बजट होटलों तक हर जगह फायर सेफ्टी सिस्टम की समीक्षा हो रही है।
20 साल देश की सेवा के बाद घर लौटा फौजी, स्वागत में उमड़ा पूरा कस्बा, तिरंगा रैली से हुआ शानदार सम्मान
बारां जिले के अंता निवासी हवलदार लेखराज चोपड़ा सेना में 20 साल सेवा देने के बाद 31 मई को रिटायर हुए और घर लौटने पर पूरे कस्बे ने तिरंगा रैली निकालकर उनका भव्य स्वागत किया।
उदयपुर के अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, हंगामे के बाद 9 लोग हिरासत में
उदयपुर के जेपी हॉस्पिटल में घायल मरीज के इलाज को लेकर उठा विवाद मंगलवार रात हिंसक हो गया, जहां परिजनों ने तोड़फोड़ और डॉक्टरों से मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर 9 लोगों को हिरासत में लिया है।
जयपुर के जगतपुरा में रात का खौफनाक हादसा, थार ने बाइक सवार को 150 मीटर तक घसीटा, युवक की जान गई
जगतपुरा के कुंभा मार्ग पर देर रात तेज रफ्तार थार ने ओला-उबर बाइक चला रहे 28 वर्षीय राकेश मीणा को टक्कर मारकर करीब 150 मीटर तक घसीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।