उपनाम: राजस्थान न्यूज
अलवर: 1.80 करोड़ की लागत से बना पीएचसी भवन दो साल से बंद, उद्घाटन से पहले ही शराबियों का अड्डा बना
खैरथल-तिजारा जिले के पहेल गांव में करीब 1.80 करोड़ रुपये से तैयार नया पीएचसी भवन बिजली-पानी कनेक्शन के अभाव में दो साल से बंद पड़ा है। हैंडओवर-टेकओवर की उलझन के बीच यह करोड़ों की सरकारी संपत्ति असामाजिक तत्वों का ठिकाना बनकर बदहाल हो रही है।
सीकर में फूल कारोबार पर मंदी का साया, बिक्री 60% तक लुढ़की, बचा माल सड़कों पर फेंकने को मजबूर व्यापारी
सीकर में शादी सीजन खत्म होते ही फूलों की मांग ठप पड़ गई है। बीते एक महीने में बिक्री 50 से 60 फीसदी गिर गई और रोजाना का टर्नओवर 50 लाख से सिमटकर 8 से 10 लाख रुपए रह गया है।
चन्द्रेशल मठ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 100 किमी तक खंगाले गए CCTV और सामने आई सुनियोजित साजिश
कोटा के चन्द्रेशल मठ में महंत की चाकू से हत्या के मामले में बोरखेड़ा थाना पुलिस ने वकील समेत कई आरोपियों को दबोचा है। शुरुआती जांच में विरोधी गुट के कथित अध्यक्ष को इस वारदात का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
उदयपुर में अनोखा रेस्क्यू: ट्यूबवेल चैम्बर से निकला सांपों का पूरा परिवार, मां और 22 बच्चों समेत 23 रसेल वाइपर सुरक्षित बाहर
उदयपुर के ढिकली गांव में एक ट्यूबवेल के चैम्बर से रेस्क्यू टीम ने रसेल वाइपर प्रजाति की मादा सांप और उसके 22 नवजात बच्चों समेत कुल 23 जहरीले सांपों को सुरक्षित निकाला। सभी सांपों को आबादी से दूर जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पाली में बनेगी इंडस्ट्रियल सिटी, 922 करोड़ के प्रोजेक्ट से युवाओं को मिलेगा रोजगार
पाली में दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र का काम शुरू हो गया है। 922 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट से स्थानीय युवाओं को घर के पास ही रोजगार मिलने की उम्मीद है।
धौलपुर में जलभराव से जंग: मानसून से पहले 35 बड़े नालों की सफाई का अभियान तेज, 20 जून तक काम पूरा करने का लक्ष्य
पिछले साल भारी बारिश में धौलपुर शहर की सड़कों पर नाव चलानी पड़ी थी। इस बार नगर परिषद ने मानसून से पहले 35 बड़े नालों और सीवर लाइनों की सफाई का अभियान तेज कर दिया है, जिसे 20 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Spotify के दौर में भी कायम कैसेट्स की कशिश, जयपुर की इस दुकान पर आज भी रिकॉर्ड होते हैं गाने
जयपुर के गणगौरी बाजार में मोहम्मद अज़ीज़ की करीब 60 साल पुरानी ऑडियो कैसेट दुकान आज भी चल रही है, जहां पुराने बॉलीवुड गीतों की रिकॉर्डिंग और बिक्री का सिलसिला जारी है। डिजिटल युग में भी यहां सैकड़ों कैसेट्स का संग्रह संगीत प्रेमियों को खींच लाता है।
पाली में फायर सेफ्टी पर सख्ती: NOC नहीं तो होटल, कोचिंग और मैरिज हॉल होंगे सीज
दिल्ली अग्निकांड के बाद पाली नगर निगम ने 6 से 20 जून तक विशेष फायर सेफ्टी जांच अभियान चलाया है, जिसमें बिना फायर NOC वाले होटल, कोचिंग सेंटर और मैरिज हॉल्स को सीज करने की तैयारी है।
जयपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: थाने से सिर्फ 1 किमी दूर बेखौफ चलता रहा बारूद का धंधा, एक धमाके में गईं 8 जानें
जयपुर के खोह नागोरियान में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग और धमाके से 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा और दो सगे भाई भी शामिल हैं। यह फैक्ट्री पुलिस थाने से महज 1 किमी दूर पिछले दो साल से चल रही थी।
चाय पीने जा रहे दो दोस्तों को थार ने रौंदा, सैकड़ों मीटर तक घसीटा; एक की मौत, भड़के लोगों ने गाड़ी जलाई
कोटा के नान्ता थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मारकर सैकड़ों मीटर तक घसीटा, जिसमें 18 साल के कौशल की मौत हो गई और रामदेव गंभीर रूप से घायल है। गुस्साए लोगों ने मौके पर थार में आग लगा दी, जबकि चालक फरार हो गया।
राजस्थान: न शादी, न अपना परिवार... फिर भी इस शख्स को 60 हजार 'बच्चे' कहते हैं पिता, वजह कर देगी हैरान
राजस्थान के एक व्यक्ति को हजारों जरूरतमंद बच्चे अपना अभिभावक मानते हैं। बिना किसी जैविक रिश्ते के उसके करीब 60 हजार 'बच्चे' हैं, और इसके पीछे की वजह बेहद प्रेरणादायक है।
जयपुर के नंदपुरी में सड़क चौड़ीकरण के लिए धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर, इंटरनेट 24 घंटे और बंद
जयपुर के नंदपुरी इलाके में जेडीए ने सड़क चौड़ीकरण के लिए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक मस्जिद, एक मजार, एक सत्संग भवन और दो मंदिरों समेत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। साथ ही पूरे इलाके में इंटरनेट सेवा 9 जून रात 12 बजे तक बंद रखी गई है।
जयपुर: साइकिल चलाने निकली 16 साल की किशोरी का शव अपार्टमेंट के पोर्च में मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
जयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में साइकिलिंग के लिए निकली 16 वर्षीय किशोरी का शव कुछ घंटों बाद एक अपार्टमेंट के पोर्च में मिला। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस खुदकुशी और हत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।
बालोतरा में शराब के नशे में धुत चालक ने राहगीरों को रौंदा, एक की मौत; पांच घायल
बालोतरा के हाउसिंग बोर्ड बिजलीघर के पास नशे में धुत वाहन चालक ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बांदीकुई मॉब लिंचिंग: इंसाफ की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ीं सास-बहू, बोलीं- बाबा किरोड़ी के आने पर ही उतरेंगे
दौसा के बांदीकुई में मॉब लिंचिंग के शिकार दिनेश मीणा की मां और पत्नी शनिवार सुबह से पंचायत समिति की पानी की टंकी पर चढ़ी हुई हैं। परिवार का कहना है कि जब तक मंत्री किरोड़ी लाल मीणा मौके पर नहीं पहुंचते, महिलाएं नीचे नहीं उतरेंगी।