उपनाम: पेंटागन
अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर रहस्यमयी काली परछाई का साया, 2896 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ी तिकोनी वस्तु
अमेरिका के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले सैन्य ठिकानों के ऊपर तिकोनी आकार की रहस्यमयी काली वस्तुओं के देखे जाने से पेंटागन और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इन अज्ञात वस्तुओं की असाधारण गति और बनावट ने विशेषज्ञों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।
अमेरिका की बड़ी सैन्य तैयारी: पेंटागन ने लॉकहीड मार्टिन से 850 F-35 स्टेल्थ लड़ाकू विमानों की खरीद का बनाया ढांचा
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने लॉकहीड मार्टिन के साथ अगले 10 वर्षों में कम से कम 850 F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट खरीदने के लिए 78.2 अरब डॉलर की महाडील की रूपरेखा तैयार की है।
बिना मिसाइल और बारूद के हवा में ड्रोन को डीप फ्राई कर देंगे अमेरिका के 4 'दिव्यास्त्र', सेंसर से लेकर मोटर तक सब होगा शटडाउन
अमेरिका ने ड्रोन हमलों से निपटने के लिए मिसाइल और बारूद को छोड़कर हाई-टेक डायरेक्टेड एनर्जी हथियारों को युद्ध के मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। ये चार अत्याधुनिक हथियार दुश्मनों के ड्रोन को पलक झपकते ही हवा में भून डालने में सक्षम हैं।
ईरान की चुनौती के बीच अमेरिका का बड़ा दांव, एलन मस्क को सौंपी 'प्रोजेक्ट मेरिडियन' की कमान, जानें क्या है पेंटागन का यह महाप्लान
वैश्विक स्तर पर बढ़ते सैन्य तनाव और ईरान की आक्रामकता का जवाब देने के लिए अमेरिका ने 'प्रोजेक्ट मेरिडियन' लॉन्च किया है। पेंटागन के इस महत्वाकांक्षी रक्षा प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी स्पेसएक्स के एलन मस्क और एंड्रिल के संस्थापक पामर लकी को दी गई है।
अमेरिकी रक्षा विभाग के डेटाबेस में बड़ी सेंध, 30 लाख लोगों की निजी जानकारी हुई लीक
अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के डेटा सेंटर में साइबर हमले से लाखों सैन्य और नागरिक कर्मचारियों की जानकारी सार्वजनिक हो गई है। हैकर्स ने करीब 30 लाख लोगों के संवेदनशील डेटा को निशाना बनाया है।
अमेरिकी रक्षा तंत्र में बड़ी सेंध, F-35 लड़ाकू विमान का सीक्रेट पार्ट पहुंचा हांगकांग
अमेरिका के घातक F-35 फाइटर जेट से जुड़ा एक संवेदनशील हिस्सा गलती से हांगकांग पहुंच गया है, जिससे चीन के पास यह स्टील्थ तकनीक पहुंचने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
F-35 जेट सौदा: अमेरिका की चिंता, कहीं सऊदी अरब के जरिए चीन के हाथ न लग जाए गुप्त सैन्य तकनीक
अमेरिका द्वारा सऊदी अरब को 48 F-35 स्टील्थ फाइटर जेट बेचने की योजना पर पेंटागन के भीतर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। खुफिया एजेंसियों को डर है कि सऊदी-चीन के बढ़ते रक्षा संबंधों के कारण इस अत्याधुनिक विमान की संवेदनशील तकनीक चीन तक पहुंच सकती है।
होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन पकड़ने का ईरान का दावा, पेंटागन ने दी सफाई
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक अमेरिकी अंडरवॉटर ड्रोन को अपने कब्जे में लेने का दावा किया है, जबकि जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हुए मिसाइल हमले ने तनाव बढ़ा दिया है।
ईरान के साथ जारी संघर्ष और 6 महीने लंबी जंग की चेतावनी, क्या अमेरिका के लिए फंसी है बड़ी मुश्किल?
अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री लियोन पनेटा ने ईरान के साथ जारी सैन्य तनाव पर गंभीर चिंता जताते हुए इसे और छह महीने तक खिंचने की आशंका जताई है, साथ ही उन्होंने इसे इराक और अफगानिस्तान जैसे असफल युद्धों जैसा करार दिया है।
ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिकी सेना को बड़ा नुकसान, हताहत सैनिकों का आंकड़ा 770 के पार
ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के छठे महीने में पेंटागन ने हताहत हुए अमेरिकी सैनिकों के आंकड़ों में भारी वृद्धि दर्ज की है, जिसमें मरने वाले और घायल सैनिकों की कुल संख्या अब 774 हो गई है।
पेंटागन के आगे झुकने से इनकार, 'रेड लाइन' बोलने वाले एडिटर की नौकरी गई, अमेरिका में मीडिया की आजादी पर उठे सवाल
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने स्टार एंड स्ट्राइप्स के एडिटर-इन-चीफ को बर्खास्त कर दिया है, जिसके बाद से संपादकीय स्वतंत्रता और सरकारी सेंसरशिप को लेकर भारी विवाद छिड़ गया है।
दक्षिण कोरिया से खफा हुए डोनाल्ड ट्रंप, जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज घटाने का दिया निर्देश
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास में कटौती का आदेश दिया है। इसके पीछे मुख्य कारण ईरान के परमाणु निरस्त्रीकरण में दक्षिण कोरिया द्वारा सहयोग देने से इनकार करना बताया गया है।
ईरान के खिलाफ 'मैसिव अटैक' पर डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों लगाई ब्रेक, क्या पेंटागन के पास खत्म हो गए हथियार?
मध्य-पूर्व में जारी भीषण तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बड़े सैन्य हमले की योजना को फिलहाल टाल दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना के पास जरूरी इंटरसेप्टर मिसाइलों की भारी कमी हो गई है, जिसने वाशिंगटन की रणनीतिक चिंताओं को ब...
ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष में 100 अमेरिकी सैनिक घायल, होर्मुज में जहाजों पर मंडराया संकट
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब युद्ध के मुहाने पर खड़ा है, जिसमें बीते दो हफ्तों में करीब 100 अमेरिकी जवान घायल हो चुके हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों का संचालन भी लगभग रुक गया है।
मध्य-पूर्व में भीषण संघर्ष: कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान का आत्मघाती ड्रोन हमला, रडार सिस्टम को बनाया निशाना
मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ने के साथ ही ईरान ने कुवैत में दो अमेरिकी सैन्य अड्डों पर आत्मघाती ड्रोन हमले किए हैं, जिसे उसने अपनी धरती पर हुए अमेरिकी हमलों का सीधा जवाब बताया है।