उपनाम: पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 28 IPS और 5 WBPS अधिकारियों का हुआ तबादला
पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए सीआईडी के एडीजी सुप्रतिम सरकार सहित 28 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
टीएमसी उम्मीदवार तीर्थंकर घोष गिरफ्तार, कोर्ट ले जाते समय जनता ने बरसाए अंडे
पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के बेटे और पार्टी उम्मीदवार तीर्थंकर घोष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें कोर्ट ले जाते समय स्थानीय लोगों के भारी विरोध और आक्रोश का सामना करना पड़ा।
देश में मानसून का कहर: पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में 126 सड़कें बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिम बंगाल और उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक तरफ पश्चिम बंगाल में बाढ़ और भूस्खलन की आशंका है, तो दूसरी तरफ उत्तराखंड में रास्ते बंद होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
पश्चिम बंगाल: सालानपुर में झारखंड का युवक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार, बड़ी साजिश की आशंका
पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड का रहने वाला है और पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है।
ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका: बागी गुट में शामिल हुए सबसे भरोसेमंद नेता अनुब्रत मंडल?
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर मचे घमासान के बीच ममता बनर्जी के सबसे खास माने जाने वाले नेता अनुब्रत मंडल को बागी गुट ने बीरभूम का जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया है, जिससे राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।
CISF को मिली नई ताकत, कोयला माफिया में मची खलबली, पश्चिम बंगाल से झारखंड तक जारी है बड़ा एक्शन
केंद्र सरकार की जीरो कोल लीकेज नीति के तहत सीआईएसएफ को अब एमएमडीआर एक्ट के तहत सीधे कानूनी कार्रवाई के अधिकार मिल गए हैं, जिसका असर झारखंड और पश्चिम बंगाल की कोयला खदानों में दिख रहा है। बीते पांच दिनों में सुरक्षा बल ने करोड़ों का अवैध कोयला और वाहन जब्त...
बंगाल की खाड़ी में गहराया संकट, 15 मछुआरों के साथ मछली पकड़ने वाली ट्रॉलर लापता
पश्चिम बंगाल के तट से समुद्र में गई 'मां काली' ट्रॉलर का संपर्क टूटने के बाद से 15 मछुआरे लापता हैं, जिनमें ओडिशा के भी तीन लोग शामिल हैं।
बारुईपुर हिंसा पर ममता बनर्जी पर बरसे सुवेंदु अधिकारी, कहा- दंगाइयों को प्रदर्शनकारी बताना बंद करें
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में हुई हिंसक घटनाओं और एक युवक की हत्या को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है और उन्हें तुष्टीकरण की राजनीति न छोड़ने की नसीहत दी है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव, तृणमूल कांग्रेस छोड़कर आए तीन नेताओं को राज्यसभा का टिकट
तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले तीन बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पार्टी ने तुरंत प्रभाव से इन तीनों नेताओं को राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बड़ाइक ने थाम लिया BJP का दामन
तृणमूल कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं ने पार्टी से बगावत कर भारतीय जनता पार्टी का रुख किया है। इन नेताओं ने पार्टी छोड़ने के पीछे की वजहों का खुलासा करते हुए ममता बनर्जी के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
पश्चिम बंगाल: अन्नपूर्णा भंडार योजना का लाभ न मिलने पर भड़के ग्रामीण, पंचायत प्रधान को बनाया निशाना
पश्चिम बर्धमान जिले की गोगला ग्राम पंचायत में सरकारी सहायता राशि नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान का घेराव किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
रजत शर्मा का विश्लेषण: बंगाल में अपराधियों के खिलाफ योगी मॉडल की चर्चा और अमेरिका में बिश्नोई गैंग पर FBI का शिकंजा
पश्चिम बंगाल में हुए जघन्य अपराध के बाद एनकाउंटर पर छिड़ी बहस और अमेरिका की जांच एजेंसी FBI द्वारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ छेड़े गए बड़े अंतरराष्ट्रीय अभियान पर रजत शर्मा का विस्तृत विश्लेषण।
पूर्व बर्धमान में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप, पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को दबोचा
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में एक 28 वर्षीय आदिवासी महिला का रक्त रंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में एनकाउंटर, रेप और हत्या के आरोपी ने पुलिस पर किया हमला
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी प्रभास मंडल को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने क्राइम सीन पर हथियार छीनकर भागने की कोशिश की थी।
टीएमसी से जुड़े 160 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, 5 जगहों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टीएमसी से जुड़े वित्तीय लेनदेन के मामले में कोलकाता और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में छापेमारी की है। इस जांच का मुख्य केंद्र केयरवेल ग्रुप की कंपनियां और संदिग्ध विमान खरीद है।