उपनाम: पश्चिम बंगाल
कूचबिहार में टीएमसी को बड़ा झटका, पूर्व जिला अध्यक्ष अभिजीत डे भौमिक बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार
तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिजीत डे भौमिक को पुलिस ने एक गुप्त सूचना के बाद बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है।
पश्चिम बंगाल: खराब सड़क और गड्ढों से परेशान महिलाओं ने अपनाया अनोखा तरीका, सड़क पर रोपी धान की फसल
पूर्व बर्धमान के जमालपुर में जर्जर सड़क के खिलाफ महिलाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अस्पताल जाने वाली सड़क के गड्ढों में धान रोपकर अपनी नाराजगी जाहिर की और प्रशासन से तुरंत मरम्मत की मांग की है।
शहीद दिवस पर ममता बनर्जी का हुंकार: कहा- हम ही असली तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी के खिलाफ छेड़ी बड़ी जंग
कोलकाता में शहीद दिवस के अवसर पर ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी को असली तृणमूल कांग्रेस बताते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं से जेल जाने के लिए तैयार रहने को कहा।
शहीदों के नाम पर राजनीति का आरोप, दिलीप घोष ने ममता बनर्जी को घेरा, मुआवजे पर उठाए बड़े सवाल
दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए शहीद दिवस को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शहीदों के परिवारों को पूरा मुआवजा न देने और दोषियों को बड़े पदों पर बैठाने की बात कही है।
पश्चिम बंगाल में 1 सितंबर से अनिवार्य होगी बंगाली भाषा, सभी सरकारी कामकाज में मातृभाषा का होगा इस्तेमाल
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में बंगाली भाषा को अनिवार्य करने का बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत 1 सितंबर से सभी सरकारी काम इसी भाषा में होंगे।
पश्चिम बंगाल: पत्थरों से लदा अनियंत्रित डंपर स्कूटी और टोटो को कुचलते हुए घर में जा घुसा
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में शुक्रवार देर रात पत्थरों से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए हैं और एक मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
आईफोन-16 चोरी होते ही डॉक्टर को लगा बड़ा झटका, बैंक खाते से उड़ गए 1.45 लाख रुपये
पश्चिम बंगाल के एक डॉक्टर का आईफोन-16 चोरी होने के बाद साइबर अपराधियों ने उनके दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 1.45 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
मुर्शिदाबाद में भीषण रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन, दो छात्रों समेत तीन की मौत
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो स्कूली बच्चों और एक बुजुर्ग की जान चली गई है, जबकि अन्य घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर अमित शाह, सुरक्षा और विकास की समीक्षा के साथ करेंगे अहम शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 से 19 जुलाई 2026 तक पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सीमा सुरक्षा, कानून व्यवस्था और विकास परियोजनाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे।
पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर अमित शाह, सुरक्षा और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 से 19 जुलाई 2026 तक पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे सीमा सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन और प्रमुख विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे।
ममता बनर्जी की दो टूक, कहा 21 जुलाई से पहले छोड़ना है तो छोड़ दें पार्टी
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता बनर्जी ने सख्त तेवर अपनाते हुए कहा कि जिन्हें पार्टी छोड़नी है, वे 21 जुलाई से पहले निकल जाएं। उन्होंने पार्टी नेताओं के पलायन के पीछे केंद्रीय एजेंसियों के दबाव का हवाला दिया है।
उम्र पर निशाना साधने वालों को ममता बनर्जी का कड़ा जवाब, बोलीं- आपका अंत देख कर ही दम लूंगी
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए अपनी उम्र को लेकर की गई टिप्पणियों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह विपक्षी दल के पतन को देखने तक संघर्ष जारी रखेंगी।
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में बड़ा हादसा: कूलिंग टावर से गिरकर दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
दुर्गापुर प्रोजेक्ट लिमिटेड के कूलिंग टावर में रेलिंग काटने के दौरान तीन मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गए, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है।
ममता बनर्जी का कड़ा रुख, कहा- टीएमसी कार्यकर्ताओं को बैठकें करने की अनुमति नहीं
तृणमूल कांग्रेस में मदन मित्रा के बागी गुट में शामिल होने से हलचल मची है। ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं, जबकि पार्टी नेताओं ने मदन मित्रा पर निशाना साधा है।
कामदुनी रेप-मर्डर मामले की पीड़िता का परिवार पहुंचा सुवेंदु अधिकारी के दरबार, न्याय की उम्मीद
कामदुनी रेप-मर्डर मामले की पीड़िता का परिवार न्याय की गुहार लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के जनता दरबार में पहुंचा। सरकार ने परिवार को कानूनी मदद का भरोसा दिलाया है।