उपनाम: ऑर्गेनिक खेती
6 साल से घर की छत पर फल-फूल रहा किचन गार्डन, सब्जियों के छिलके और चावल की भूसी से तैयार होती है जादुई खाद
मेदिनीनगर की अनु दुबे ने घर के किचन वेस्ट से खाद बनाने की एक अनोखी तकनीक विकसित की है। पिछले 6 वर्षों से वे अपनी छत पर ही इसी जैविक खाद के दम पर ताजी सब्जियां उगा रही हैं।
सितंबर के महीने में अपनी बालकनी और छत पर उगाएं ताजी सब्जियां, घर की पैदावार होगी शानदार
सितंबर का महीना घरेलू बागवानी के लिए बेहद अनुकूल होता है, जिसमें आप पालक से लेकर गाजर तक कई प्रकार की सब्जियां आसानी से उगा सकते हैं।
बिना मिट्टी के उगाएं ताजी सब्जियां, हाइड्रोपोनिक गार्डनिंग का ये अनोखा तरीका है बेहद आसान
शहरों में रहने वाले लोग अब अपनी बालकनी या छत पर बिना मिट्टी के बागवानी का आनंद ले सकते हैं। हाइड्रोपोनिक तकनीक की मदद से पानी और पोषक तत्वों के सही तालमेल से आप घर पर ही ऑर्गेनिक सब्जियां उगा सकते हैं।
अगस्त के महीने में अपने किचन गार्डन में उगाएं ये 5 सब्जियां, मिलेगा ताजी उपज का फायदा
बरसात के मौसम में घर पर ताजी सब्जियां उगाना काफी आसान है। अगस्त के महीने में आप बैंगन, लौकी, तोरई, धनिया और मिर्च लगाकर अपने बाजार के खर्च को कम कर सकते हैं।
छपरा के किसान ऑर्गेनिक खेती से बदल रहे किस्मत, लौकी और करेला की उपज से कमा रहे तगड़ा मुनाफा
बिहार के छपरा जिले में किसान पारंपरिक फसलों को छोड़कर ऑर्गेनिक तरीके से नकदी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे उन्हें प्रति एकड़ 20 से 30 हजार रुपये तक की मासिक आमदनी हो रही है।
घर के गमले में स्ट्रॉबेरी उगाना है बहुत आसान, इन खास टिप्स से पाएं भरपूर पैदावार
स्ट्रॉबेरी को घर के बगीचे या बालकनी में गमले में उगाना काफी सरल है। सही खाद और धूप का प्रबंधन करके आप साल भर इस स्वादिष्ट फल का आनंद ले सकते हैं।
रांची की अल्बीना एक्का: अनपढ़ होकर भी चीकू की खेती से बनीं सफल बिज़नेस वुमन
रांची के पलांडू गांव की अल्बीना एक्का ने अनपढ़ होने के बावजूद अपनी मेहनत से खेती में नया मुकाम हासिल किया है। आज वह चीकू के बागान से सालाना लाखों की कमाई कर रही हैं और दर्जनों लोगों को रोजगार दे रही हैं।
टेरेस गार्डनिंग के लिए असरदार नुस्खा: दही और काला नमक से पौधों को मिलेगी नई संजीवनी
अगर आप अपनी छत पर सब्जियां उगा रहे हैं और पौधों में फल या फूल की कमी से परेशान हैं, तो दही से बना यह ऑर्गेनिक घोल आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।
बालाघाट के छात्रों का कमाल, फैक्ट्री के बेकार पानी से बना दी शानदार जैविक खाद
मध्य प्रदेश के बालाघाट में कॉलेज के छात्रों ने लाख उद्योग से निकलने वाले अपशिष्ट जल का उपयोग करके एक प्रभावी जैविक खाद तैयार की है। यह नवाचार न केवल मिट्टी की उर्वरता बढ़ा रहा है बल्कि किसानों के लिए भी वरदान साबित हो रहा है।
छत पर पहली बार बागवानी? भिंडी, मिर्च, टमाटर और खीरा गमले में उगाने का सबसे आसान तरीका
छत पर बागवानी की शुरुआत करने वालों के लिए मिर्च, भिंडी, खीरा, टमाटर और करेला सबसे आसान विकल्प हैं, जो कम जगह में अच्छी पैदावार देते हैं और शुरुआती गलतियों को भी आसानी से संभाल लेते हैं।
एक कटहल इतना भारी कि उठाने के लिए चाहिए दो लोग! मुरादाबाद के किसान की जैविक खेती से बंपर कमाई
मुरादाबाद के किसान चंद्र प्रकाश सिंह बिना केमिकल और यूरिया के 50 किलो से एक क्विंटल तक का कटहल उगा रहे हैं, जिसकी बाजार में जबरदस्त मांग है। पीढ़ियों पुरानी इस जैविक खेती से उन्हें लागत के बिना शुद्ध मुनाफा मिल रहा है।
दुनिया का सबसे महंगा आम 'मियाजाकी' चखेंगे पीएम मोदी, दुबई से भी मिला ऑर्डर, सीसीटीवी से हो रही 'रेड गोल्ड' की रखवाली
सहारनपुर के थरौली गांव के किसान संदीप चौधरी ने जापानी किस्म 'मियाजाकी' की बंपर पैदावार की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 30 से 45 लाख रुपये आंकी जा रही है। लाखों रुपये मूल्य के इन आमों की सुरक्षा सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।
रासायनिक खाद और कीटनाशक को कहा अलविदा, इस किसान के ऑर्गेनिक बैंगन बने लोगों की पहली पसंद
मुरादाबाद के किसान ओमप्रकाश सिंह वर्मी कंपोस्ट, जीवामृत और केंचुआ खाद की मदद से जहरमुक्त बैंगन उगा रहे हैं और इन्हें पड़ोसियों को मुफ्त बांटकर प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं।
'रामायण' के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी अब बने किसान, फार्म में उगा रहे पपीता-केला और काजू
रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका से घर-घर पहचान बनाने वाले सुनील लहरी इन दिनों खेती-बाड़ी में जुटे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने फार्म हाउस की झलक दिखाता एक वीडियो साझा किया है।
बुरहानपुर की 60 वर्षीय महिला किसान बनीं मिसाल, 5 एकड़ में जैविक खेती से हर साल कमा रहीं लाखों
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की एक तीसरी पास महिला किसान बीते 10 वर्षों से जैविक खेती कर रही हैं और 5 एकड़ जमीन से हर साल लाखों रुपये की कमाई कर रही हैं।