उपनाम: नीट परीक्षा
डॉक्टर बनने का सफर: जानिए कैसा होता है MBBS का सिलेबस और साढ़े 5 साल की इस पढ़ाई में क्या-क्या सिखाया जाता है?
भारत में डॉक्टर बनने के लिए MBBS की पढ़ाई सबसे अहम पड़ाव है। जानिए साढ़े पांच साल की इस कड़ी ट्रेनिंग में हर साल मेडिकल छात्रों को क्या-क्या सिखाया जाता है।
NEET और छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा के मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग की है। शाह ने कहा कि वे विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
अरवल के रजनीश ने रची कामयाबी की दास्तान, खानदान का पहला डॉक्टर बनकर बदली तकदीर
बिहार के अरवल जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले रजनीश राज ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर NEET परीक्षा पास की है। वह अपने पूरे परिवार के पहले सदस्य हैं जो मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं और समाज सेवा के सपने को साकार करना चाहते हैं।
अपनी बहन के कैंसर ने बदली तकदीर, कबाड़ बीनने वाले के बेटे ने NEET पास कर डॉक्टर बनने का सपना किया सच
राजस्थान के कोटा के रहने वाले सागर रेगर ने अभावों के बीच नीट परीक्षा पास की है। अपनी बहन की बीमारी से प्रेरित होकर डॉक्टर बनने का संकल्प लेने वाले सागर को एलन शिक्षा संबल योजना से बड़ी मदद मिली।
बिना बिजली टॉर्च की रोशनी में की पढ़ाई, मजदूर की बेटी बिमला मांझी ने पहले ही प्रयास में NEET पास कर रचा इतिहास
छत्तीसगढ़ के सरगुजा की रहने वाली बिमला मांझी ने अपनी घोर आर्थिक तंगहाली और बुनियादी सुविधाओं की कमी को पीछे छोड़ते हुए पहले ही प्रयास में NEET परीक्षा क्वालिफाई कर ली है। टॉर्च की रोशनी में रात-रात भर पढ़ाई करने वाली बिमला अब डॉक्टर बनकर अपने गांव और समाज...
संसद में अखिलेश यादव का जोरदार हमला, बोले- जो चढ़ावे की चोरी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक कैसे रोकेंगे?
लोकसभा में पेपर लीक रोकने से संबंधित संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली और नीयत पर गंभीर सवाल उठाए।
नीट प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हिरासत में लिए गए निर्दोष छात्रों को तुरंत रिहा करने का दिया आदेश
नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई पुलिसिया कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है और बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को तुरंत रिहा करने के निर्देश दिए हैं।
सीतामढ़ी में नीट पेपर लीक के विरोध में बवाल, पथराव और आगजनी से दहला समाहरणालय
बिहार के सीतामढ़ी में नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक समेत कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।
NEET पेपर लीक विवाद: पटना में पुलिस की सख्ती, 55 उपद्रवी गिरफ्तार और 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी
बिहार में नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अब तक 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 117 संदिग्धों की पहचान के लिए उनकी तस्वीरें सार्वजनिक की गई हैं।
पेपर लीक के खिलाफ सरकार सख्त, फास्ट ट्रैक सुनवाई के लिए संसद में बिल लाएगी मोदी सरकार
नीट पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने घोषणा की है कि सरकार पेपर लीक पर लगाम लगाने के लिए कठोर कानून लाएगी और संसद के आगामी सत्र में इसे पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।
पुलिस की ज्यादती के खिलाफ देशभर में सड़क पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, कल हर जिले में होगा विरोध
कॉकरोच जनता पार्टी ने देश भर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान करते हुए हर जिले में एक मांग के साथ आवाज उठाने का आह्वान किया है। यह आंदोलन पुलिस बर्बरता के खिलाफ और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है।
पटना उपद्रव: 500 अज्ञात लोगों पर FIR और 40 हिरासत में, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी प्रशासन की पैनी नजर
पटना में नीट परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुए हिंसक हंगामे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें अब तक 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
दिल्ली में नीट विवाद: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ हिंसक, पुलिस का दावा- असामाजिक तत्वों ने लिया कब्जा
नीट परीक्षा में धांधली के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शांतिपूर्ण आंदोलन में उपद्रवी घुस गए हैं और वर्दीधारियों पर हमले कर रहे हैं।
विपक्ष पर चिराग पासवान का तीखा प्रहार, बोले- हंगामा करना ही इनका एकमात्र मकसद
नीट परीक्षा मामले को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका उद्देश्य मुद्दों को सुलझाना नहीं बल्कि केवल हंगामा खड़ा करना है।
कोडरमा के राहुल ने नीट में लहराया परचम, पिता के संघर्ष और डॉक्टर बनने के संकल्प ने बदली तकदीर
झारखंड के कोडरमा के रहने वाले 19 वर्षीय राहुल कुमार ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। साल 2020 में पिता को कोरोना से जूझते देख राहुल ने डॉक्टर बनने का जो संकल्प लिया था, उसे उन्होंने अपनी मेहनत और निरंतर अभ्यास से पूरा कर दिखाया है।