उपनाम: झारखंड खेती
मानसून से पहले गन्ना किसान हो जाएं सावधान, फसल को गिरने से बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय
झारखंड के देवघर में मानसून की आहट के बीच कृषि विशेषज्ञों ने गन्ना किसानों को फसल सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। सही प्रबंधन से बारिश और तेज हवाओं के दौरान होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
रांची के मोराबादी मैदान में किसान मेला: एक ही जगह तकनीक, वर्कशॉप और वैश्विक बाजार तक पहुंच
रांची के मोराबादी मैदान में तीन दिवसीय निशुल्क कृषि व्यापार मेला चल रहा है, जहां किसानों को नई तकनीक, स्टार्टअप, फसल बीमा और आमदनी दोगुनी करने के तरीके सिखाए जा रहे हैं.
सिर्फ 60 डिसमिल जमीन पर भिंडी की खेती से अनिल शाव ने 3 महीने में कमाए 90 हजार रुपये, छोटी जोत बनी कमाई का जरिया
बोकारो के तातरी गांव के किसान अनिल शाव ने महज 60 डिसमिल जमीन पर भिंडी उगाकर तीन महीने में दोगुने से ज्यादा मुनाफा कमाया है। करीब 25 हजार रुपये की लागत से उन्होंने 70 से 90 हजार रुपये तक की आमदनी का इंतजाम कर लिया।
जापान का ढाई लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम अब जमशेदपुर में, 500 रुपये प्रति पीस में चखें स्वाद
जमशेदपुर के अमृत इक्का ने शौकिया तौर पर जापान के मशहूर मियाजाकी आम की खेती की और इस वर्ष उनके पेड़ों में 100 से अधिक फल लगे हैं। फिलहाल वे लोगों को स्वाद चखाने के लिए यह आम करीब 500 रुपये प्रति पीस की दर से उपलब्ध करा रहे हैं।
मनरेगा से लगा आम का बाग बना मनौती देवी की किस्मत का सितारा, सीधी बिक्री से रोज हो रही अच्छी आमदनी
पलामू के चियांकी गांव की मनौती देवी ने मनरेगा की बागवानी योजना से आम का बाग लगाया और आज सीधी बिक्री से रोजाना 500 से 1000 रुपये तक कमा रही हैं। प्राकृतिक रूप से पके इन आमों की मांग लगातार बढ़ रही है।
जुगाड़ की मिसाल! नदी के पानी से चमकी सूरज की किस्मत, रांची में सिंचाई का यह अनोखा मॉडल देख हर कोई दंग
झारखंड के खूंटी जिले के किसान सूरज ने नदी से पाईप, अंडरग्राउंड टंकी और कंप्रेसर के सहारे सिंचाई की अनोखी व्यवस्था खड़ी की है। इस तरीके से वह हर दिन 20 क्विंटल झिंगी समेत 10 तरह की सब्जियां बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं।