उपनाम: हरियाणा समाचार
गुरुग्राम में पालतू कुत्तों के मालिकों के लिए नई गाइडलाइन्स: रजिस्ट्रेशन से लेकर सफाई तक के कड़े नियम लागू
गुरुग्राम नगर निगम ने शहर में पालतू कुत्तों को रखने और घुमाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत अब रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य हो गया है और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई का ध्यान रखना होगा।
हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: कॉमन कैडर को लेकर सरकार ने दिया विकल्प
हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी कर्मचारियों को कॉमन कैडर में रहने या इससे बाहर निकलने का एकमुश्त विकल्प दिया है। इस प्रक्रिया को 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन पूरा किया जाएगा।
फरीदाबाद में चला बुलडोजर: 30 लाख का प्लॉट और 40 लाख का मकान पल भर में हुआ मलबे में तब्दील
फरीदाबाद के कार्तिक एन्क्लेव में प्रशासन द्वारा की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई से कई परिवारों के आशियाने उजड़ गए हैं। प्रभावित निवासी अब प्रशासन से अपने नुकसान का जवाब मांग रहे हैं।
अंबाला में निर्जला एकादशी पर खरबूजे का संकट, भाव सुनकर उड़ जाएंगे होश
निर्जला एकादशी के खास मौके पर अंबाला के बाजारों में खरबूजे की भारी किल्लत देखी जा रही है, जिससे कीमतों में भारी उछाल आया है।
फरीदाबाद: सीमा पर तैनात फौजी का आशियाना जमींदोज, 37 लाख रुपये की मेहनत पल में हुई राख
हरियाणा के फरीदाबाद में एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ चलाए गए बुलडोजर अभियान में लद्दाख में तैनात एक फौजी का निर्माणाधीन मकान ढहा दिया गया, जिससे परिवार सदमे में है।
गुरुग्राम से दिल्ली एयरपोर्ट तक आसान होगा सफर, नए मेट्रो कॉरिडोर को मिली मंजूरी
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अब गुरुग्राम के राजीव चौक से दिल्ली एयरपोर्ट तक नया मेट्रो कॉरिडोर बनाने जा रही है, जिससे यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही द्वारका सेक्टर 21 से गुरुग्राम सेक्टर 21 के बीच भी एक नया कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।
अंबाला की पुरानी सब्जी मंडी में जर्जर दुकान का छज्जा गिरा, मलबे से निकाले गए तीन लोग
अंबाला शहर की पुरानी सब्जी मंडी में दो खम्बा चौक के पास एक पुरानी दुकान का छज्जा अचानक गिर गया। मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें दो सुरक्षित हैं और एक को नागरिक अस्पताल भेजा गया है।
सब्जी बेचकर बच्चों का भविष्य संवारा, पर बेटे-बहू ने चप्पलों से पीटा, वृद्धाश्रम पहुंची मां की दास्तान
85 वर्ष की केसर अम्मा ने जिंदगीभर मेहनत कर बच्चों को पाला और शादियां कराईं, मगर बुढ़ापे में बेटे, बहू और पोते की मारपीट सहकर उन्हें फरीदाबाद के वृद्धाश्रम में पनाह लेनी पड़ी। आज यही आश्रम उनका नया घर बन गया है, जहां उन्हें सम्मान और सुकून मिल रहा है।
गुडईयर मोड़ पर बारिश का पानी अब सीधे नहर में, फरीदाबाद को जलभराव से मिलेगी राहत
फरीदाबाद के गुडईयर मोड़ पर वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर काम चल रहा है। एफएमडीए बड़ी पाइपलाइन और संग्रहण टैंक के जरिए बारिश का पानी सीधे नहर तक पहुंचाने की तैयारी में है।
शादी देखने गए तो पहला सवाल था- ‘रक्तदान करती हैं?’, अंबाला के राजेंद्र गर्ग ने 221 बार किया रक्तदान
विश्व रक्तदाता दिवस पर अंबाला के 72 वर्षीय राजेंद्र गर्ग की कहानी सामने आई है, जिन्होंने अब तक 221 बार रक्तदान किया और पूरे परिवार को इस मुहिम से जोड़ा। परिवार ने मिलकर अब तक 379 यूनिट रक्तदान किया है।
उंगली थामकर चलना सिखाने वाली मां को बेटे ने घर से बाहर कर दिया, बेबस वृद्धा की यह दास्तां झकझोर देगी
फरीदाबाद की 56 वर्षीय आशारानी को बीमारी के बाद बेटे और बहू ने अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। डेढ़ महीने से वृद्धाश्रम में रह रहीं आशारानी को यहां किसी चीज़ की कमी नहीं, पर अपनों से दूरी का दर्द रोज़ उनकी आंखें भिगो देता है।
फरीदाबाद: जेवर एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर से पलटी भारी क्रेन, कई मजदूरों के दबने की आशंका
फरीदाबाद के पन्हेरा खुर्द में जेवर एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर गार्डर उठा रही भारी क्रेन असंतुलित होकर पलट गई, जिससे तीन से चार मजदूरों के दबने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।