उपनाम: हरियाणा समाचार
गुरुग्राम में सड़क पर नाव चलाने का मामला: कंपनी ने मांगी माफी, 50,000 रुपये के चालान की सच्चाई आई सामने
गुरुग्राम में बाढ़ जैसी स्थिति के दौरान सड़क पर नाव चलाने वाली कंपनी कार्स24 ने अपने मार्केटिंग कैंपेन को लेकर माफी मांगी है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 50,000 रुपये का चालान पूरी तरह से झूठ था।
अंबाला जेल में अनोखी पहल: 17 कैदी बनेंगे शिक्षक, 236 बंदियों को साक्षर बनाने का लक्ष्य
अंबाला सेंट्रल जेल में उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत निरक्षर कैदियों को शिक्षित करने की मुहिम शुरू की गई है, जिसमें शिक्षित कैदी ही अपने साथी बंदियों को पढ़ाएंगे।
चरखी दादरी थाने के सामने हुआ गैंगवार, इलाज के दौरान घायल युवक की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में सिटी पुलिस थाने के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में घायल एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। मामले में अब तक 6 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है, जबकि अन्य फरार शूटरों की तलाश जारी है।
पलवल: मुख्यमंत्री नायब सैनी की थाली से हटा घेवर, डिब्बे पर नहीं थी एक्सपायरी डेट
पलवल में मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम के दौरान परोसे जाने वाले घेवर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मिठाई के डिब्बे पर एक्सपायरी डेट न होने के कारण अधिकारियों ने इसे मेन्यू से हटा दिया।
कुरुक्षेत्र में वकील के घर बड़ी डकैती, 4 बदमाशों ने 2 घंटे बंधक बनाकर लूटी जीवन भर की कमाई
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिनदहाड़े एक सीनियर वकील के घर में 4 हथियारबंद बदमाश घुस गए, जिन्होंने घंटों बंधक बनाकर नकदी और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए और जाते हुए दोबारा आने की धमकी दी।
फरीदाबाद में जलभराव का कहर: 25 फीट पानी में डूबी फॉर्च्यूनर, युवक की जांबाजी ने बचाई बुजुर्ग की जान
फरीदाबाद के ओल्ड रेलवे अंडरपास में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भीषण जलभराव में एक फॉर्च्यूनर कार फंस गई, जिसमें 60 वर्षीय बुजुर्ग बाल-बाल बच गए।
फरीदाबाद और पलवल के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मथुरा और कोसीकलां तक आसान होगा सफर
रेलवे ने फरीदाबाद और पलवल से चलने वाली दो ईएमयू ट्रेनों के रूट में विस्तार करते हुए उन्हें मथुरा जंक्शन और कोसीकलां तक चलाने का बड़ा फैसला लिया है, जिसका लाभ हजारों दैनिक यात्रियों को मिलेगा।
करनाल में सरेआम युवक की हत्या, शराब ठेके के पास सिर में मारी गोली
हरियाणा के करनाल में बीरू नाम के युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में 5 टीमें जुटी हैं।
गुरुग्राम में 5 घंटे की आफत वाली बारिश: सड़कें बनीं तालाब, पुलिस ने निजी कंपनियों से की अपने कर्मचारियों को WFH देने की अपील
हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश के चलते पूरा शहर जलमग्न हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए निजी कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है।
हिसार में कांवड़ियों पर जानलेवा हमला, फायरिंग में पति-पत्नी और 12 साल की बच्ची घायल
हरियाणा के हिसार में बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने कांवड़ियों के एक समूह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश जारी है।
सोनीपत: बेटियों को पढ़ाया-लिखाया, कामयाब बनाया, लेकिन अंतिम समय में पिता के नसीब में नहीं मिला अपनों का कंधा
हरियाणा के सोनीपत में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने वृद्धाश्रम में दम तोड़ दिया लेकिन उनकी तीनों बेटियां अंतिम दर्शन के लिए भी नहीं पहुंचीं।
बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का बड़ा बयान, कहा- सिस्टम ने बचाने की कोशिश की
महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट ने निराशा जताई है। विनेश ने साफ कहा है कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और वे फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेंगी।
घर की जिम्मेदारियों ने छीना बचपन, पर नहीं डिगा हौसला: फरीदाबाद में महिलाओं की संघर्ष भरी कहानी
फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में इलेक्ट्रिक बग्घी चलाकर अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहीं महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी हुई हैं। कम उम्र में ही घर के बोझ तले दबी इन महिलाओं ने हार न मानकर नई राह चुनी है।
फरीदाबाद: बल्लभगढ़-सोहना रेलवे पुल बना हादसों का सबब, परसों हुई मरम्मत और आज फिर उखड़ गई सड़क
फरीदाबाद में बल्लभगढ़-सोहना रेलवे ओवरब्रिज की हालत बदहाल हो चुकी है, जहां बार-बार होने वाला अस्थाई पैचवर्क कुछ ही दिनों में उखड़ जाता है और गहरे गड्ढों के कारण रोजाना राहगीर चोटिल हो रहे हैं।
रोहतक में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने की आत्महत्या, पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम
हरियाणा के रोहतक में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय दंपति के बीच विवाद की बात सामने आई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।