उपनाम: हिमाचल प्रदेश
हिमाचल: बोतल-कैन और कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल पर रोक से किसान-बागवान परेशान, पंप पर पावर टिल्लर लेकर पहुंचा बागवान
खुले कंटेनरों, कैनों और बोतलों में पेट्रोल-डीजल बेचने पर लगी रोक से हिमाचल के किसानों और बागवानों के काम ठप पड़ने लगे हैं। राज्य सरकार ने मामला केंद्र के सामने उठाने और तेल कंपनियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया है।
हिमाचल के डलहौजी में चम्बा-पठानकोट हाईवे पर भीषण हादसा, कार खाई में गिरी, दो की मौत
चंबा जिले के डलहौजी स्थित छतरी मोड़ के पास बीती रात एक कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की वजहों की जांच पुलिस कर रही है।
किशाऊ बांध परियोजना: हिमाचल को मिली बड़ी राहत, आठ साल पुराना वित्तीय गतिरोध खत्म, राज्य पर नहीं पड़ेगा बोझ
केंद्र ने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश की शर्तें स्वीकार कर ली हैं, जिससे राज्य को कोई खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा मिलकर करीब 2,000 करोड़ रुपये वहन करेंगे और हिमाचल को सालाना 100 करोड़ यूनिट बिजली मिलेगी।
'दोस्त की वहीं मौत हो गई', माउंट यूनाम फतह कर लौटे बलिया के अनिल यादव से जानें पर्वतारोहण की मुश्किलें
बलिया के करनई गांव के पर्वतारोही अनिल यादव ने हिमाचल प्रदेश की 6111 मीटर ऊंची माउंट यूनाम चोटी फतह कर तिरंगा फहराया है। दो असफलताओं के बाद तीसरी कोशिश में मिली इस सफलता के बीच उन्होंने बर्फीले सफर की चुनौतियां साझा कीं।
कुंवारों को फंसाकर बनती थी दुल्हन, एक रात बाद हो जाती थी फरार, अब खुला 'मामी सास' का राज
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक युवती बार-बार दुल्हन बनकर युवकों को ठगती थी और कुछ दिनों में गायब हो जाती थी। पुलिस ने अब तक तीन गिरफ्तारियां की हैं, जिनमें एक 'मामी सास' भी शामिल है।
मनाली में नो-एंट्री जोन में दाखिल हुई चंडीगढ़ नंबर की कार, पुलिस ने ठोका 20 हजार का चालान
मनाली के माल रोड स्थित नो-एंट्री क्षेत्र में रात करीब साढ़े दस बजे चंडीगढ़ नंबर की एक कार घुस गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 20 हजार रुपये का ई-चालान काट दिया।
हिमाचल के बनौड़े महादेव मंदिर में विभूति लगाने के बाद लौटी आंख की रोशनी, श्रद्धालु का दावा
पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली लवली और उनके परिजनों का कहना है कि ऊना के बनौड़े महादेव मंदिर में माथा टेकने और विभूति लगाने के बाद ब्रेन हेमरेज से प्रभावित उनकी आंख की रोशनी वापस लौट आई, हालांकि इस दावे की कोई चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हुई है।
किशाऊ बांध परियोजना: 85 साल, 7 राज्य, 11500 करोड़ की लागत और 17 गांवों पर पलायन की मार, क्यों अधूरा है यह ‘नेशनल प्रोजेक्ट’
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में टौंस नदी पर प्रस्तावित 660 मेगावाट की किशाऊ बांध परियोजना 85 साल बाद भी हकीकत से दूर है। इस परियोजना की जद में दोनों राज्यों के 17 गांव आएंगे और हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ेगा।
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि में बड़ा बदलाव, अब 18 से 20 साल की युवतियों को नहीं मिलेंगे 1500 रुपये
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने 1500-1500 रुपये की योजना के नियमों में फिर फेरबदल कर 18 से 20 साल की महिलाओं को इसके दायरे से बाहर कर दिया है। अब यह राशि 21 से 59 वर्ष की महिलाओं को ही कुछ शर्तों के साथ मिलेगी।
चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड: जानकी दास के तीन हमलावर शूटरों की पहचान, जम्मू-कश्मीर से जुड़े तार
चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास की हत्या करने वाले शूटरों की पुलिस ने पहचान कर ली है। जांच में सामने आया है कि आरोपी जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।
सुक्खू सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, विधायक अब डाल सकेंगे नगर निकाय अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में वोट; हाईकोर्ट ने लगाई थी रोक
सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगाते हुए सुक्खू सरकार को राहत दी है, जिससे अब विधायक नगर निकायों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में मतदान कर सकेंगे।
शिमला स्कूल हत्याकांड: मनीषा मित्तल पर दागी गई थीं तीन गोलियां, दो सिर के पार निकलीं और एक भीतर ही अटकी रही — पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
शिमला के संजौली स्थित निजी स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की उन्हीं के स्कूल के गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनके सिर पर तीन गोलियां लगीं, जिनमें दो आरपार निकल गईं और एक भीतर ही फंसी रह गई।
पांच महीने में तीन शादियां, हर बार नया झूठा बहाना बनाकर हो जाती थी फरार महिला
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में एक महिला पर महज पांच महीने के भीतर तीन अलग-अलग युवकों से शादी कर बहाने बनाकर भाग जाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवारों को इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ होने की आशंका है।
पांवटा साहिब में फिर पुलिसकर्मी से मारपीट, पिता-पुत्र ने दबोचा और महिला ने जड़े थप्पड़, दो गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में बिना हेलमेट स्कूटी चला रहे नाबालिग का चालान काटने पर एक पुलिसकर्मी से मारपीट की गई। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है।
चंडीगढ़ कैमिस्ट शॉप हत्याकांड: रोहड़ू के दलगांव से प्रधान चुनी गई थीं जानकी दास की पत्नी ईना, शपथ से ठीक पहले उजड़ गया सुहाग
चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित कुमार मेडिकल स्टोर में कैशियर जानकी दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसमें उन पर 13 राउंड फायर किए गए और तीन आरोपी फरार हैं। उनकी पत्नी ईना हाल ही में दलगांव पंचायत से प्रधान चुनी गई थीं और कुछ ही दिन बाद उन्हें शपथ लेनी थी।