उपनाम: हिमाचल प्रदेश
शिमला में पर्यटकों का सैलाब: रोजाना 30 हजार से ज्यादा वाहनों की एंट्री, 90 फीसदी होटल फुल, 300 जवान तैनात
मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी और समर फेस्टिवल के चलते शिमला पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है, जहां रोज 30 हजार से ज्यादा वाहन पहुंच रहे हैं और शहर के 90 फीसदी होटल बुक हो चुके हैं।
अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल के युवा नाविक आदित्य शर्मा की जान गई, जहाज पर थे डेक कैडेट
ओमान तट के पास एक ऑयल टैंकर पर हुए अमेरिकी हमले में हमीरपुर के गलोड़ गांव निवासी 23 वर्षीय आदित्य शर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद कई दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद उनके निधन की पुष्टि हुई।
हमीरपुर के युवा नाविक आदित्य शर्मा की ओमान तट पर तेल टैंकर हमले में मौत, इलाके में शोक
ओमान तट के पास तेल टैंकर पर हुए हमले में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के 23 वर्षीय नाविक आदित्य शर्मा की जान चली गई, जो जहाज पर डेक कैडेट के रूप में तैनात थे। घटना के समय पोत पर मौजूद 24 लोगों में से 21 को सुरक्षित निकाल लिया गया।
हिमाचल में अब रातभर खुली रहेंगी दुकानें, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी 24 घंटे कारोबार की मंजूरी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने श्रम कानूनों में बदलाव कर पूरे राज्य में दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को चौबीसों घंटे खुला रखने की अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इससे दुकानदारों और उपभोक्ताओं दोनों को सुविधा मिलेगी।
हिमाचल में युवाओं को सौगात: ई-टैक्सी खरीद पर 50 फीसदी अनुदान, दुकानें अब 24 घंटे खुलेंगी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना-2023 के तहत युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने पर 50 प्रतिशत अनुदान देने और प्रदेश में दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को चौबीसों घंटे संचालन की अनुमति देने का निर्णय लिया है।
हिमाचल के बिलासपुर में गरीब परिवार को धर्म परिवर्तन के लिए बहलाने का प्रयास, FIR दर्ज
बिलासपुर के हवाण क्षेत्र में एक निर्धन परिवार को धन का लालच देकर धर्म बदलवाने की कोशिश का मामला सामने आया है, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंडी में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो दोस्तों की मौत, एक की हालत नाजुक
हिमाचल के मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर एक ही बाइक पर सवार तीन दोस्तों की बाइक आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
नगरोटा में भीषण आग की चपेट में आए कई लोग, राहत दल का बचाव अभियान जारी
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा क्षेत्र में आग लगने से कई लोग फंस गए, जिसके बाद राहत एवं बचाव दल ने तुरंत मोर्चा संभाला और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया।
रेंगते हुए आतंकी पर टूटे, बलदेव ने पिस्तौल छीनकर सीने पर खाई गोली — हिमाचल के 5 जांबाजों को वीर और शौर्य चक्र
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में हिमाचल के पांच सैनिकों को वीर चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इनमें बिलासपुर के लांस दफादार बलदेव चंद को मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया गया।
‘शपथ तो दिला दी, अब कुर्सी कब?’ — सुक्खू सरकार के आदेश पर लाहौल-स्पीति और पांगी में बवाल, चार माह बाद मिलेगा कार्यभार
लाहौल-स्पीति और पांगी में जिला परिषद व पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्य 18 अक्टूबर 2026 के बाद ही पदभार संभाल सकेंगे। सरकार की 6 जून को जारी अधिसूचना के बाद नए प्रतिनिधियों में गहरी नाराजगी है।
कांगड़ा में भूकंप का कहर: 5 गांवों के कई मकानों में दरारें, सहमे ग्रामीण
हिमाचल के कांगड़ा जिले के धर्मशाला और शाहपुर में 5 जून को आए भूकंप से कई कच्चे मकान और एक अस्पताल क्षतिग्रस्त हुए, जिससे करीब 50 से 60 परिवार प्रभावित हैं। विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रभावित गांवों का दौरा कर सर्वे और मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के निर्दे...
शिमला के संजौली में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, छह हिंदू कार्यकर्ता गिरफ्तार, थाने के बाहर प्रदर्शन
शिमला के संजौली में एक नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप के बाद दुकान में तोड़फोड़ और दो युवकों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियों के विरोध में हिंदू संगठनों ने पुलिस थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।
भांग की नियंत्रित खेती से हिमाचल को कितनी कमाई की उम्मीद, क्या टलेगा आर्थिक संकट? समझें पूरा गणित
हिमाचल कैबिनेट ने एनडीपीएस नियमों में संशोधन को मंजूरी देकर चिकित्सा और वैज्ञानिक उद्देश्य से भांग की नियंत्रित खेती का रास्ता खोला है। शुरुआती चरण में राज्य को 500 से 1000 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है।
हिमाचल में महिलाओं के लिए शुरू हुआ राज्य का पहला सरकारी नशा मुक्ति केंद्र, सीएम ने किया लोकार्पण
हिमाचल सरकार ने शिमला के मशोबरा में महिलाओं के लिए प्रदेश का पहला सरकारी नशा मुक्ति केंद्र 'नवजीवन' शुरू किया है, जबकि दूसरा केंद्र मेडिकल कॉलेज टांडा में बनेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 'चिट्टा मुक्त हिमाचल' अभियान दो स्तरों पर चलाया जा रहा है।
हिमाचल: सरकारी और वन भूमि पर पुराने कब्जे होंगे नियमित, सुक्खू सरकार ने तैयार की नई पॉलिसी
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने सरकारी और वन भूमि पर लघु एवं सीमांत किसानों के पुराने कब्जों को शर्तों के साथ नियमित करने की ड्राफ्ट पॉलिसी को मंजूरी देकर केंद्र को भेजा है। राज्य में 1.67 लाख लोगों ने इस संबंध में आवेदन किए हैं।