उपनाम: हिमाचल प्रदेश
मंडी में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो दोस्तों की मौत, एक की हालत नाजुक
हिमाचल के मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर एक ही बाइक पर सवार तीन दोस्तों की बाइक आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
नगरोटा में भीषण आग की चपेट में आए कई लोग, राहत दल का बचाव अभियान जारी
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा क्षेत्र में आग लगने से कई लोग फंस गए, जिसके बाद राहत एवं बचाव दल ने तुरंत मोर्चा संभाला और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया।
रेंगते हुए आतंकी पर टूटे, बलदेव ने पिस्तौल छीनकर सीने पर खाई गोली — हिमाचल के 5 जांबाजों को वीर और शौर्य चक्र
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में हिमाचल के पांच सैनिकों को वीर चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इनमें बिलासपुर के लांस दफादार बलदेव चंद को मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया गया।
‘शपथ तो दिला दी, अब कुर्सी कब?’ — सुक्खू सरकार के आदेश पर लाहौल-स्पीति और पांगी में बवाल, चार माह बाद मिलेगा कार्यभार
लाहौल-स्पीति और पांगी में जिला परिषद व पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्य 18 अक्टूबर 2026 के बाद ही पदभार संभाल सकेंगे। सरकार की 6 जून को जारी अधिसूचना के बाद नए प्रतिनिधियों में गहरी नाराजगी है।
कांगड़ा में भूकंप का कहर: 5 गांवों के कई मकानों में दरारें, सहमे ग्रामीण
हिमाचल के कांगड़ा जिले के धर्मशाला और शाहपुर में 5 जून को आए भूकंप से कई कच्चे मकान और एक अस्पताल क्षतिग्रस्त हुए, जिससे करीब 50 से 60 परिवार प्रभावित हैं। विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रभावित गांवों का दौरा कर सर्वे और मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के निर्दे...
शिमला के संजौली में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, छह हिंदू कार्यकर्ता गिरफ्तार, थाने के बाहर प्रदर्शन
शिमला के संजौली में एक नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप के बाद दुकान में तोड़फोड़ और दो युवकों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियों के विरोध में हिंदू संगठनों ने पुलिस थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।
भांग की नियंत्रित खेती से हिमाचल को कितनी कमाई की उम्मीद, क्या टलेगा आर्थिक संकट? समझें पूरा गणित
हिमाचल कैबिनेट ने एनडीपीएस नियमों में संशोधन को मंजूरी देकर चिकित्सा और वैज्ञानिक उद्देश्य से भांग की नियंत्रित खेती का रास्ता खोला है। शुरुआती चरण में राज्य को 500 से 1000 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है।
हिमाचल में महिलाओं के लिए शुरू हुआ राज्य का पहला सरकारी नशा मुक्ति केंद्र, सीएम ने किया लोकार्पण
हिमाचल सरकार ने शिमला के मशोबरा में महिलाओं के लिए प्रदेश का पहला सरकारी नशा मुक्ति केंद्र 'नवजीवन' शुरू किया है, जबकि दूसरा केंद्र मेडिकल कॉलेज टांडा में बनेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 'चिट्टा मुक्त हिमाचल' अभियान दो स्तरों पर चलाया जा रहा है।
हिमाचल: सरकारी और वन भूमि पर पुराने कब्जे होंगे नियमित, सुक्खू सरकार ने तैयार की नई पॉलिसी
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने सरकारी और वन भूमि पर लघु एवं सीमांत किसानों के पुराने कब्जों को शर्तों के साथ नियमित करने की ड्राफ्ट पॉलिसी को मंजूरी देकर केंद्र को भेजा है। राज्य में 1.67 लाख लोगों ने इस संबंध में आवेदन किए हैं।
विमल नेगी केस: CBI चार्जशीट में बड़े खुलासे, तत्कालीन एमडी मीणा बताए गए साजिश के मुख्य सूत्रधार
एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में सीबीआई ने शिमला की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें तत्कालीन एमडी हरिकेश मीणा और निदेशक देशराज पर प्रताड़ना तथा एएसआई पंकज शर्मा पर सबूत मिटाने के आरोप हैं।
संजौली में हिंदू संघर्ष समिति के 4 नेताओं की गिरफ्तारी से बवाल, मुस्लिम पीड़िता पिता संग थाने के बाहर धरने पर, लंबे जाम से लोग परेशान
शिमला के संजौली में एक नाबालिग मुस्लिम लड़की से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी का जुलूस निकालने पर हिंदू संघर्ष समिति के चार नेताओं की गिरफ्तारी हुई, जिसके विरोध में पीड़िता और उसके पिता समेत कई लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।
उड़ता हिमाचलः सुंदरनगर में चिट्टे के साथ एक ही परिवार के चार सदस्य धराए, कार में सवार थे मां-बेटा सहित बेटी और बहू
सुंदरनगर के कांगू में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को कार से 6.650 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा, जबकि मनाली में तरनतारन की एक महिला से 15.240 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
हिमाचल में वेतन स्थगन का फैसला वापस, अब सिर्फ मुख्यमंत्री की कटेगी सैलरी
आर्थिक संकट का हवाला देकर हिमाचल सरकार ने सीएम, मंत्रियों और कर्मचारियों के वेतन में कटौती का निर्णय लिया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने ऐलान किया कि यह कटौती केवल उन्हीं पर लागू रहेगी।
हिमाचल में सुक्खू सरकार का प्रशासनिक फैसला, जिलों की कमान मंत्रियों के हवाले, पर विक्रमादित्य सिंह की अनदेखी?
हिमाचल सरकार ने पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों का शपथ ग्रहण जिला स्तर पर कराने का निर्णय लिया है, जिसमें मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी दी गई, मगर विक्रमादित्य सिंह का नाम न होने से चर्चाएं तेज हैं।
मंडी के गणई में संदिग्ध हालात में वानिकी छात्र की मौत, किराये के कमरे में मिला शव
हिमाचल के मंडी जिले की ग्राम पंचायत गणई में किराये के कमरे में रह रहे वानिकी के अंतिम वर्ष के 25 वर्षीय छात्र देवन ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।