उपनाम: डोनाल्ड ट्रंप
एवियन में पीएम मोदी से मिले ट्रंप, बोले- 'भारत पर हमला हुआ तो हम उसके साथ खड़े रहेंगे'
फ्रांस के एवियन शहर में जारी G-7 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें व्यापार, भारतीय नाविकों की सुरक्षा और रक्षा सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
भारत के बढ़ते प्रभाव से सहमा अमेरिका? ब्रह्मा चेलानी ने ट्रंप की रणनीति पर उठाए गंभीर सवाल
अमेरिका द्वारा इंडो-पैसिफिक कमांड से 'इंडो' शब्द हटाए जाने पर रणनीतिक विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी और पूर्व विदेश सचिव निरुपमा राव ने सवाल खड़े किए हैं। जानकारों के अनुसार ट्रंप चीन से समझौते और पाकिस्तान को तरजीह देकर भारत के दबदबे को रोकना चाहते हैं।
तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप का पहला बयान, बोले- ‘वो हमें प्यारे थे, हम इस पर काम कर रहे हैं’
समुद्री मार्ग पर हुए अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद उन्होंने गहरा दुख जताते हुए कहा कि इस मामले पर भारत के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।
‘मैं जल्द भारत आऊंगा, व्हाइट हाउस में बैठा है भारतीयों का सच्चा दोस्त’, ट्रंप का बड़ा ऐलान
फ्रांस में जारी G7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत दौरे पर आने की घोषणा की और कहा कि जब तक वे राष्ट्रपति हैं, भारतीयों का व्हाइट हाउस में एक सच्चा दोस्त मौजूद है।
मोदी रहे तो भारत पर हमले की सूरत में हम साथ खड़े होंगे... ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कहा कि अगर भारत पर कभी हमला हुआ तो अमेरिका उसके साथ खड़ा होगा, भले ही कोई लिखित समझौता न हो। उन्होंने पीएम मोदी को बेहद कठोर वार्ताकार बताते हुए जमकर तारीफ भी की।
G7 में ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया 'शांत और प्रभावशाली', बोले- 'मैं वैसा नहीं हूं'
फ्रांस में जारी G7 समिट के दौरान भारत-अमेरिका द्विपक्षीय वार्ता से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्किंग लंच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर सराहना की और उन्हें शांत, संयमित व प्रभावशाली नेता बताया।
जी7 मंच से पीएम मोदी का संदेश: 'विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में, यही असली सवाल'
फ्रांस में जारी जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकास को केवल जीडीपी या व्यापार के आंकड़ों से नहीं आंका जा सकता, बल्कि देखना यह चाहिए कि वह किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में हो रहा है। उन्होंने अधिक मानवीय और समा...
ट्रंप का यू-टर्न: 'ईरान से जंग रोकने का समझौता अभी पक्का नहीं', फिर दी बमबारी की धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 बैठक के दौरान कहा कि ईरान के साथ हुआ युद्धविराम समझौता अंतिम नहीं है और अगर ईरान ठीक से पेश नहीं आया तो दोबारा बमबारी की जा सकती है। यह बयान स्विट्जरलैंड में समझौते पर दस्तखत होने से ठीक दो दिन पहले आया है।
अमेरिका ने 'इंडो-पैसिफिक' से हटाया 'इंडो', क्या पाकिस्तान से बढ़ती नजदीकी की झलक?
अमेरिका ने आठ साल बाद US Indo-Pacific Command का नाम बदलकर फिर से US Pacific Command कर दिया है। रक्षा विभाग का कहना है कि यह बदलाव सिर्फ ऐतिहासिक विरासत के सम्मान के लिए है और कमांड की जिम्मेदारियों या रणनीति में कोई फेरबदल नहीं होगा।
जी-7 से ट्रंप की नेतन्याहू को दोबारा हिदायत- "अब बिबी को ज़्यादा ज़िम्मेदारी दिखानी होगी"
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 शिखर सम्मेलन में दावा किया कि उनके बिना इज़राइल का अस्तित्व ही नहीं होता और लेबनान पर हुए ताज़ा हमलों को लेकर उन्होंने इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की खुलकर आलोचना की।
अमेरिका-ईरान डील LIVE: क्या हटेंगे ईरान पर लगे प्रतिबंध, खाड़ी से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक? जानें ताजा हालात
ईरान और अमेरिका के बीच शांति प्रस्ताव पर डिजिटल सहमति बन गई है और 19 जून को जेनेवा में अंतिम हस्ताक्षर होने हैं। लेबनान पर इजरायली हमले के बीच सवाल यह है कि क्या ईरान पर लगे सभी प्रतिबंध हटेंगे और खाड़ी से अमेरिकी सेना वापस बुलाई जाएगी।
जी7 शिखर सम्मेलन के दिलचस्प पल: मेलोनी ने छोड़ी सिगरेट, ट्रंप ने मांगी मैक्रॉन की घड़ी
फ्रांस में हुए जी7 शिखर सम्मेलन में औपचारिक चर्चाओं के साथ-साथ नेताओं की हल्की-फुल्की बातचीत भी सुर्खियों में रही। मेलोनी ने स्मोकिंग छोड़ने की बात कही, तो ट्रंप ने मजाक में मैक्रॉन की घड़ी मांग ली।
रोनाल्ड रीगन को आदर्श मानते हैं ट्रंप, पीएम मोदी ने उन्हीं के नारे से समझाया रिश्ते निभाने का तरीका
G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के मशहूर सिद्धांत 'Trust but Verify' का जिक्र कर डोनाल्ड ट्रंप की सप्लाई चेन और टैरिफ नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने भारत का उदाहरण देकर बताया कि दूसरे देशों के सा...
'ट्रंप भरोसे के लायक नहीं', मोदी-ट्रंप मुलाकात की तस्वीरों पर सुशांत सरीन की दो टूक
G7 समिट के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की 16 महीने बाद हुई मुलाकात की तस्वीरों पर कूटनीतिक विशेषज्ञ सुशांत सरीन ने कहा कि अमेरिका अब एक अविश्वसनीय रणनीतिक साझेदार है और भारत को उस पर निर्भरता घटानी होगी।
रूसी तेल पर फिर सख्ती की तैयारी में ट्रंप, भारत के सामने खड़ी हो सकती है नई चुनौती
जी7 समिट में डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल शिपमेंट पर दोबारा कड़े प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं। इससे रूस की कमाई और भारत की तेल आपूर्ति दोनों पर दबाव बढ़ सकता है, क्योंकि भारत रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है।