विश्व
एक घंटा पहले
2
विचारों
व्हाइट हाउस में सुंदर पिचाई पर ट्रंप का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान गूगल के CEO सुंदर पिचाई को लेकर एक बेहद रोचक टिप्पणी की। ट्रंप ने पिचाई की प्रशंसा करते हुए उन्हें मॉन्स्टर शब्द से संबोधित किया। हालांकि, यह शब्द नकारात्मक नहीं बल्कि उनके प्रभाव और सफलता को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया गया था। ट्रंप ने कहा कि पिचाई लाइमलाइट और मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करते हैं।
यह वाकया तब हुआ जब ट्रंप ने पिचाई को अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित किया था। जैसे ही गूगल के CEO ने बोलना शुरू किया, ट्रंप ने उन्हें बीच में रोक दिया और वहां मौजूद बड़े दिग्गज लोगों का जिक्र करने लगे। पिचाई की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, यह व्यक्ति एक मॉन्स्टर है और किसी को इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि किसी का ऐसा जीवन होना कितनी अच्छी बात है कि वह मॉन्स्टर होने के बावजूद इन सब चीजों से दूर रहे।
नाम को लेकर की मजाकिया टिप्पणी
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने पिचाई के नाम का जिक्र करते हुए मजाक भी किया। उन्होंने कहा कि आपको यह समझने की जरूरत है कि ये लोग कौन हैं, ये दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण लोग हैं। फिर उन्होंने सुंदर पिचाई की ओर देखते हुए कहा कि आपको बस इतना याद रखना है कि इनका नाम सुंदर है। इस पर सुंदर पिचाई ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह मॉन्स्टर वाली बात से बेहतर टैगलाइन साबित होगी। जानकारों का मानना है कि कॉर्पोरेट जगत में अल्फाबेट और गूगल के विशाल प्रभाव को कई बार मॉन्स्टर के रूप में वर्णित किया जाता है।
व्हाइट हाउस में दिग्गज टेक्नोलॉजी लीडर्स का जमावड़ा
यह घटना व्हाइट हाउस में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल मीटिंग के दौरान हुई, जिसका मुख्य विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करना था। इस महत्वपूर्ण बैठक में दुनिया भर की बड़ी टेक कंपनियों के दिग्गज शामिल हुए।
- एन्थ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई
- OpenAI के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन
- अमेज़न के फाउंडर जेफ बेजोस
- एलन मस्क, जिनका प्लेटफ़ॉर्म X अपना ग्रोक (Grok) AI मॉडल पेश कर चुका है
- Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग
- Meta के CEO मार्क ज़करबर्ग
- Microsoft के CEO सत्या नडेला
ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर शेयर किए गए सीटिंग चार्ट के मुताबिक, जेन्सेन हुआंग उनके दाईं ओर बैठे थे, जबकि एलन मस्क उनकी बाईं ओर बैठे हुए दिखाई दिए।
Comments
0 comment